कलेक्ट्रेट से विदा हुए डीएम नवनीत सिंह चहल, कानूनगो सदर मूसे मुहम्मद जानी ने भेंट की स्वरचित कविता





आरिफ हाशमी

चंदौली। जनपद में तीन वर्षों का कुशल कार्यकाल पूरा होने के बाद स्थानांतरण होने पर जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल का कलेक्ट्रेट सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

इस दौरान कलेक्ट्रेट कर्मियों ने जहां लगभग तीन वर्षों तक जिलाधिकारी के किए गये कार्य का गुणगान को कविता के माध्यम से व्यक्त किया। वहीं जिला स्तरीय अधिकारियों ने भी लंबे समय तक मृदुभाषी अधिकारी के साथ करने के अपने अनुभवों को व्यक्त किया। डीएम नवनीत सिंह चहल ने अपने लंबे कार्यकाल की उपलब्धियां चन्दौली वासियों को देते हुए कहा कि जनपद के विकास में सभी का योगदान रहा। 

स्थानीय लोगों का प्रेम व्यवहार तथा अधिकारियों की मेहनत रही, जो भी मुझे कुछ जनपद एवं जनपदवासियों के हित व कल्याण में करने का अवसर मिला, उससे अधिकारियों के साथ पूरा करने का काम पूरी शिद्दत से साथ किया गया। इस कार्यकल में बड़े कार्यों को करने में, मैं आप लोगों के द्वारा सक्षम हो पाया। जिला के उपलब्धियों में मेरी कोई भूमिका नहीं है यह सब यहां के लोगों और अधिकारियों की देन है। वही नवनीत सिंह चहल को सभी लोगों ने रूठे कंठो से भविष्य में मिलने की आस के साथ विदा किया।



डीएम को भेंट की स्वरचित कविता

चंदौली। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल को शनिवार को कलेक्ट्रेट में समारोहपूर्वक भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान सरकारी अफसरों व कर्मचारियों ने बतौर स्मृति कई उपहार भेंट किए। वहीं सदर तहसील में तैनात बरहुआ सैदूपुर निवासी रजिस्ट्रार कानूनगो सदर मूसे मुहम्मद जानी ने अपनी कविता जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल के विदाई की बेला भेंट की। उन्होंने खुद स्वरचित कविता का पाठ विदाई समारोह में किया। साथ ही उसकी लिखित प्रति मथुरा स्थानान्तरित होकर जा रहे जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल को भेंट की। उन्होंने जनपद चंदौली को दिए गए कुशल प्रशासनिक सहयोग के लिए आभार भी जताया। उधर, नवनीत सिंह चहल रजिस्ट्रार कानूनगो की कविता सुनकर भावुक हुए और उनके भेंट को स्वीकार कर उन्हें उनकी रचना के लिए बधाई दी।



Popular posts from this blog

'चिंटू जिया' पर लहालोट हुए पूर्वांचल के किसान

लाइनमैन की खुबसूरत बीबी को भगा ले गया जेई, शिकायत के बाद से ही आ रहे है धमकी भरे फोन

नलकूप के नाली पर पीडब्लूडी विभाग ने किया अतिक्रमण, सड़क निर्माण में धांधली की सूचना मिलते ही जांच करने पहुंचे सीडीओ, जमकर लगाई फटकार