अमेरिका के सबसे खूंखार सीरियल किलर की मौत, 93 महिलाओं का किया था मर्डर



जनसंदेश न्यूज़

वॉशिंगटन। अमेरिका के सबसे खतरनाक सीरियल किलर सैमुअल लिटिल की बुधवार को जेल में तड़प-तड़पकर मौत हो गई। लिटिल की उम्र 80 वर्ष थी और वो डायबिटीज, हार्ट जैसी कई अन्यि बीमारियों से पीड़ित था।

अधिकारियों के अनुसार, सैमुअल लिटिल ने 30 साल की उम्र में ही 93 महिलाओं की हत्याईएं की थी। ये इतनी निर्मम तरीके से की गई थी कि 50 साल बीत जाने के बाद भी पुलिस पीड़ितों की पहचान नहीं कर पाई है। सैमुअल हत्याई के कई मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद साल 2014 से जेल में बंद था। इसी दौरान बीमारी के चलते उसे कैलिफोर्निया के एक हॉस्पिटल में भी भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई।

अधिकारी बताते हैं कि शुरूआत में लिटिल हत्यारओं से इनकार करता रहा। लेकिन करीब 700 घंटे की पूछताछ के बाद लिटिल ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने कई हत्या ओं के बारे में जानकारी दी, जिसमें कुछ ऐसी भी थी जिसके बारे में पुलिस के पास भी जानकारी मौजूद नहीं थी। सैमुअल ने नाम शिकार किए गए लोगों के अलावा रेखाचित्र भी पुलिस को सौंपे। इसके साथ ही उसने यह भी बताया कि उसने किस साल और कहां पर उसने हत्याी की थी और फिर उसकी लाश को कहां फेंका था।


Popular posts from this blog

'चिंटू जिया' पर लहालोट हुए पूर्वांचल के किसान

नलकूप के नाली पर पीडब्लूडी विभाग ने किया अतिक्रमण, सड़क निर्माण में धांधली की सूचना मिलते ही जांच करने पहुंचे सीडीओ, जमकर लगाई फटकार

चकिया में देवर ने भाभी के लाखों के गहने और नगदी उड़ाये, आईपीएल में सट्टे व गलत आदतों में किया खर्च, एएसपी ने किया खुलासा