मऊ में चार दिन पहले शादी कर ससुराल आयी नई नवेली दुल्हन प्रेमी के साथ फरार, जेठानी के संग.......

जेठानी के साथ सुबह शौच के लिए निकलीं थी दुल्हन

प्रतिकात्‍मक तस्‍वीर


जनसंदेश न्यूज़

कोपागंज/मऊ। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में नई नवेली दुल्हन शौच के लिए घर से जेठानी के साथ निर्माणाधीन फोर लेन के ओर गयी। जहां से वह अपने प्रेमी के साथ बाइक से फरार हो गई। दुल्हन के ससुर ने अज्ञात प्रेमी के खिलाफ थाने में लिखित तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुटी हुई है। नयी नवेली दुल्हन की शादी बीते नौ दिसम्बर को हुई थी। 

दुल्हन का पति लाॅक डाउन के समय विदेश से घर आया था। दोनों की शादी मऊ के ही सलाहाबाद में बीते 9 दिसंबर को पूरे रीति-रिवाज और दोनों परिवारों के बीच हंसी खुशी से हुआ था। बड़े ही धूमधाम से बाराती पहुंचे। और दावतों का दौर चला। जयमाल डालकर बारातियों के समक्ष दुल्हन और भावी पति ने साथ जीने मरने के सौगंध लिया। शादी के बाद नई नवेली दुल्हन पति के साथ पहली बार ससुराल में आईं थीं। 

लेकिन ससुराल वालों या पति को दुल्हन के स्वभाव में कोई परिवर्तन नहीं था। और शादी के तिसरे दिन तक दुल्हन पति और घर के सभी सदस्यों के साथ रहीं। लेकिन सोमवार को दुल्हन प्रेमी के साथ भागने की खबर मिली तो उनके होश उड़ गए। किसी को समझ में नहीं आया कि क्या करें। 

इसी बीच ससुर द्वारा बहू के भागने की खबर घटना के समय ही पुलिस को दी। थोड़ी देर बाद डायल 112 पुलिस भी घर पहुंच गई। और काफी देर तक प्रेमी के साथ दुल्हन की खोजबीन करते रहे लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। घटना को लेकर गांव में चर्चा खूब हो रही है। उधर ससुर ने अज्ञात प्रेमी द्वारा बहू को भगाने के आरोप में दिए गए तहरीर के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है।


Popular posts from this blog

'चिंटू जिया' पर लहालोट हुए पूर्वांचल के किसान

लाइनमैन की खुबसूरत बीबी को भगा ले गया जेई, शिकायत के बाद से ही आ रहे है धमकी भरे फोन

नलकूप के नाली पर पीडब्लूडी विभाग ने किया अतिक्रमण, सड़क निर्माण में धांधली की सूचना मिलते ही जांच करने पहुंचे सीडीओ, जमकर लगाई फटकार