गैस सिलेंडर के दामों में एक बार फिर इजाफा, घरेलू और कामर्शियल दोनों सिलेंडरों के दाम बढ़े...जानिए क्या है नया रेट?



जनसंदेश न्यूज़

लखनऊ। घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में एक बार फिर वृद्धि हुई है। तेल कंपनियों ने माह के मध्य में ही घरेलू रसोई गैस सिलेंडर को 50 रुपया महंगा कर दिया। घरेलू सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) बाजार भाव मे 50 रुपये का इजाफा होने के बाद लखनऊ में घरेलू इस्तेमाल किये जाने वाले सिलेंडर का दाम 682 से बढ़कर 732 रुपये हो गया है।

इसके साथ ही कामर्शियल सिलेंडर यानी कि 19 किलोग्राम सिलेंडर के भी दाम बढ़ाये गये है। कंपनियों ने कामर्शियल सिलेंडर को 36 रूपये का इजाफा किया है। जिसके चलते अब इसका भाव अब 1380 से बढ़ कर 1416 रूपए का हो गया है। बताया जा रहा है कि बनारस में भी नया रेट लागू हो सकता है। 

पांच किलोग्राम वाले सिलेंडर में 18 रूपए की बढ़ोत्तरी के बाद इसका दाम 270.50 रूप हो गया है। बढ़े हुए सिलेंडर की दरें मंगलवार सुबह छह बजे से लागू हो गई हैं। रेट रिवीजन की व्यवस्था के बाद से पहली बार माह के मध्य में दाम बदले गए हैं। 


Popular posts from this blog

'चिंटू जिया' पर लहालोट हुए पूर्वांचल के किसान

नलकूप के नाली पर पीडब्लूडी विभाग ने किया अतिक्रमण, सड़क निर्माण में धांधली की सूचना मिलते ही जांच करने पहुंचे सीडीओ, जमकर लगाई फटकार

चकिया में देवर ने भाभी के लाखों के गहने और नगदी उड़ाये, आईपीएल में सट्टे व गलत आदतों में किया खर्च, एएसपी ने किया खुलासा