खेत में पानी भरते समय भाजपा नेता की मौत, अचानक हो गये थे अचेत
जनसंदेश न्यूज़
सकलडीहा (चंदौली)। भाजपा सकलडीहा पूर्वी मंडल के उपाध्यक्ष 55 वर्षीय बलिराम गोंड की सोमवार की सुबह खेत में पानी भरते समय अचेत होकर गिर पड़े। आनन फानन में नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर ले गये। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। बलुआ घाट पर दाह संस्कार किया गया।
किसान व भाजपा नेता बलिराम गोंड सुबह सुबह अपने खेत में पानी भर रहे थे। अंचानक अचेत होकर गिर गये। परिजनों ने ठंड लगने की आशंका जताते हुए आनन फानन में स्वास्थ्य केन्द्र पर ले गये। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बलुआ घाट पर सांसद प्रतिनिधि उदय प्रताप सिंह पप्पू, संजय त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह, विजय यादव, कुमुद बिहारी सिंह, चन्द्रिका राजभर, रामउजागिर गोंड, भोला राजभर, दिनेश चैरसिया, अजय सिंह ने पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट किया।