दूल्हे के बहनोई खाने में नहीं मिला स्वाद, दुल्हन के भाई से हुआ विवाद, फिर जमकर हुई......

दोनों पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट के बाद बैरंग लौटी बारात



जनसंदेश न्यूज़

लखनऊ। यूपी के अलीगढ़ में एक शादी समारोह में दूल्हे के बहनोई को खाने में स्वाद नहीं आया तो विवाद हो गया। दुल्हन के भाई व दूल्हे के बहनोई में जमकर मारपीट हुई। बारात बिना दुल्हन के लौट गई। थाने में मामला पहुंचने के बाद भी दोनों पक्ष नहीं माने। 

जानकारी के मुताबिक बुलंदशहर के खुर्जा से बुधवार रात्रि में जवां के सिकंदरपुर कोटा में बारात आई थी। शादी की रस्म अदायगी भी लगभग पूरी हो चुकी थी। मेहमान डीजे पर नाच-गाना कर रहे थे। इसी दौरान जब दूल्हे के बहनोई खाना खाने लगे तो उनको खाना स्वादहीन लगा। इस पर उन्होंने कमेंट करते हुए ससुराल पक्ष के लोगों के समक्ष नाराजगी जतायी। दुल्हन का भाई आया और समझाने का प्रयास करने लगा लेकिन बहनोई समझने को तैयार नहीं हुए। देखते ही देखते मेहमान एकत्रित हो गए। डीजे भी बंद कर दिया गया।

बहनोई व दुल्हन के भाई में मारपीट की नौबत आ गई। मामला बढ़ता देख दुल्हन पक्ष के लोगों ने पुलिस बुला ली। चंद मिनट बाद ही समारोह में पुलिस का सायरन सुनाई देने लगा। पुलिस पहुंची और मौके पर ही दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने तो दूल्हे, दूल्हे के बहनोई व दुल्हन के भाई को थाने ले गई। वहां भी दोनों पक्ष आपस में उलझते रहे। बाद में परिवार के संभ्रांत लोग थाने पहुंचे और प्रयास किया कि शादी न टूटे। लेकिन दुल्हन पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया। बाद में बारात बिना दुल्हन के लौट गई।


Popular posts from this blog

'चिंटू जिया' पर लहालोट हुए पूर्वांचल के किसान

नलकूप के नाली पर पीडब्लूडी विभाग ने किया अतिक्रमण, सड़क निर्माण में धांधली की सूचना मिलते ही जांच करने पहुंचे सीडीओ, जमकर लगाई फटकार

चकिया में देवर ने भाभी के लाखों के गहने और नगदी उड़ाये, आईपीएल में सट्टे व गलत आदतों में किया खर्च, एएसपी ने किया खुलासा