भाजपा पर लगातार बढ़त बनाये हुए सपा के आशुतोष, शनिवार सुबह आयेगा फाइनल रिजल्ट, ताजा अपडेट



सुरोजीत चैटर्जी

वाराणसी। एमएलसी निर्वाचन में वाराणसी खंड स्रातक निर्वाचन क्षेत्र की पहड़िया मंडी में शुक्रवार देर रात तक जारी मतगणना से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार छठे चक्र में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा को कुल 22 हजार 155 वोट मिल चुके थे। जबकि भाजपा के एमएलसी रहे केदारनाथ सिंह 19 हजार 818 मत प्राप्त कर दूसरे स्थान पर चल रहे थे। तीसरे स्थान पर अरविंद सिंह पटेल को छह हजार 971 वोट मिले थे। समाचार दिये जाने तक केदारनाथ सिंह से श्री सिन्हा दो हजार 339 मतों से बढ़त बनाए हुए थे। जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह फाइनल रिजल्ट आने की उम्मीद है। 

इस सीट के लिए कुल 22 प्रत्याशी मैदान में हैं। छठे राउंड तक कुल 82 हजार 473 मतों की गिनती हो चुकी थी। छठे राउंड तक कुल 82 हजार 472 वोटों की गिनती हो चुकी थी। उसमें छह हजार 387 मत अवैध घोषित कर दिये गये। उसके बाद द्वितीय वरीयता क्रम की गणना आरंभ की गयी। छठे चक्र तक मतों की गिनती के अनुसार अन्य उम्मीदवारों में प्राप्त मतों में विनय कुमार त्रिपाठी को 61, संजीव कुमार सिंह को 760, संतोष कुमार पांडेय को 34 और डॉ. सुबेदार सिंह को दो हजार 880 वोट मिले थे। इसीप्रकार इस सीट के अन्य प्रत्याशियों में डॉ. लोकेश कुमार शुक्ल को 134, अनिल कुमार मिश्र को 610, अनिल कुमार दाशा को तीन हजार 185, करुणाकांत मौर्य को छह हजार 145, गणेश गिरी को 920, डॉ. गोपाल सिंह को एक हजार 529, चंद्रप्रकाश गुप्त को तीन हजार 132 मत प्राप्त हो चुके थे।

वहीं, नागेश्वर सिंह पांच हजार 489, पंकज कुमार को 207, फौजदार सिंह ‘अखिलेश’ को एक हजार 371, ब्रह्मदेव मिश्र उर्फ इलाका गुरु को 160, राजेश यादव को 245, रामजी गुप्त ‘धीरज’ को 63 और राहुल कुमार सिंह को 254 वोट मिले थे। समाचार दिये जाने तक इस सीट की मतगणना जारी थी।  


Popular posts from this blog

'चिंटू जिया' पर लहालोट हुए पूर्वांचल के किसान

लाइनमैन की खुबसूरत बीबी को भगा ले गया जेई, शिकायत के बाद से ही आ रहे है धमकी भरे फोन

नलकूप के नाली पर पीडब्लूडी विभाग ने किया अतिक्रमण, सड़क निर्माण में धांधली की सूचना मिलते ही जांच करने पहुंचे सीडीओ, जमकर लगाई फटकार