आजमगढ़ में भरी पंचायत के बीच युवक को मारी गोली, लूट के मामले की चल रही थी पंचायत



जनसंदेश न्यूज

आजमगढ़। अहिरौला थाने के अभय पुर मिरावान गांव में शुक्रवार को नगदी और मोबाइल छिनैती को लेकर आपसी पंचायत चल रही थी। इस बीच भरी पंचायत में आरोप लगाने वाले युवक को आरोपियों ने पंचायत के सामने ही गोली मार दी। जिससे वह गम्भीर रुप से घायल हो गया। घायलावस्था में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

अहिरौला थाना के अभयपुर गांव निवासी परविन्द यादव गत 9 दिसम्बर को खेत की सिचांई कर रात को घर लौट रहा था। तभी उसके साथ लूट हो गयी। जिसमें नगदी व मोबाइल लूटेरों ने लूट लिया। उस समय उसके साथ घायल दुर्गविजय पुत्र रामअवतार प्रजापति भी था। दुर्गविजय ने दोनों युवकों के विरुद्ध थाने में लिखित दे दी थी। जिसकी पुलिस जांच पड़ताल में जुटी थी। शुक्रवार को गांव वालों ने पंचायत के माध्यम से मामले को हल कराने के लिए इकट्ठा हुए थे। 

उक्त पंचायत में सानू पुत्र अशोक कुमार सिंह अमदही थाना जैतपुर अम्बेडकर और रामकृपाल सिंह थाना जैतपुर अम्बेडकर ये दोनों भी आये थे जिनके उपर दुर्गविजय ने आरोप लगाया था। पंचायत के सामने जैसे ही दुर्गविजय ने दोनों की पहचान करते हुए कहा कि यही दोनों थे इस बात से नाराज दोनों युवकों ने तमंचे से दुर्गविजय के ऊपर फायर झांेक दिया। गोली दुर्गविजय के कमर के नीचे लगी और वह जमीन पर गिरकर छटपटाने लगा। स्थानीय लोगों द्वारा उसे उपचार के लिए अहिरौला प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पातल के लिए रेफर कर दिया गया। 


Popular posts from this blog

'चिंटू जिया' पर लहालोट हुए पूर्वांचल के किसान

नलकूप के नाली पर पीडब्लूडी विभाग ने किया अतिक्रमण, सड़क निर्माण में धांधली की सूचना मिलते ही जांच करने पहुंचे सीडीओ, जमकर लगाई फटकार

चकिया में देवर ने भाभी के लाखों के गहने और नगदी उड़ाये, आईपीएल में सट्टे व गलत आदतों में किया खर्च, एएसपी ने किया खुलासा