युवक को लगी गोली, प्रेम प्रपंच को लेकर मामला बना संदिग्ध, प्रेमिका के भाइयों पर आरोप



जनसंदेश न्यूज

संजरपुर/आजमगढ़। सरायमीर थाना क्षेत्र के रेवला नंदाव गांव निवासी एक युवक मंगलवार की सुबह अपने घर से निकल कर बाइक से डीजल लेने के लिए जा रहा था। इस बीच रास्ते में ही किसी ने गोली मारकर घायल कर दिया। गोली लगने की घटना की जानकारी होते ही इंस्पेक्टर सरायमीर, सीओ फूलपुर, एसपी ग्रामीण मौके पर पहुंच गये। 

सरायमीर थाना क्षेत्र के रेवला नंदाव गांव निवासी मनीष यादव 25 वर्ष पुत्र अनिरुद्ध यादव को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। जिससे वह घायल हो गया। घायल व्यक्ति मनीष ने इंस्पेक्टर सरायमीर की मोबाइल पर फोन करके बताया कि मुझे बरबसपुर नंदाव गांव सरायमीर के दो लोगों ने गोली मारी है। जब पुलिस उन दोनों के घर पहुंची तो दोनों घर पर ही मौजूद मिले। दोनों सगे भाई हैं। जिसके घर बुधवार को भतीजी की शादी है। 

बताते हैं कि मनीष यादव गांव के बगल के एक लड़की से कॉलेज में एक तरफा प्यार करता था। उस लड़की की बारात आने वाली है। शादी को रुकवाने को लेकर मनीष ने मनगढ़ंत कहानी गढ़ते हुए एक घर के दोनों भाइयों को फंसाने की साजिश रच डाला। पुलिस गांव में पहुंचकर लोगों से बातचीत किया तो पता चला कि एक महीना पहले से मनीष धमकी दे रहा था कि मैं शादी नहीं होने दूंगा। अंत में वही कर दिया। 

पुलिस के अनुसार 2 वर्ष पहले से मनीष एक तरफा प्यार करता था। जिसकी सूचना घरवालों को हुई तो दोनों घर वालों में पंचायत हुई। मामला शांत हो गया, लेकिन जब उक्त लड़की की बारात आने वाली है। यह मनीष को पता चला तो वह सहन नहीं कर सका। लड़की के घरवालों को फंसाने के लिए खुद अपने पेट के बाएं तरफ गोली मारकर रचना रच ली। 

इस संबंध में इंस्पेक्टर सरायमीर ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध है। जिसकी जांच चल रही है। जांच के बाद ही कुछ बताया जा सकता है। अभी तक तहरीर नहीं पड़ी है। गांव वालों से पता किया गया तो बताया गया कि मनीष से गांव के लोग खौफ में रहते हैं। इसका चाल चलन ठीक नहीं है।

प्रेम प्रपंच का मामला आ रहा सामने पुलिस कर रही है जांच- एसपी

आजमगढ़।  पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि सरायमीर थाना क्षेत्र में एक युवक को गोली लगी है। घायल पक्ष व जिस पर मारने का आरोप लगाया जा रहा है। उसके परिवार के बीच प्रेम प्रपंच का मामला है। जिस व्यक्ति के उपर आरोप लगाया जा रहा है। उसके घर पर शादी है जब पुलिस उनके घर गयी तो दोनों घर पर मिले। हो सकता है शादी रुकवाने के लिए ऐसा किया गया हो। यह मामला संदिग्ध है, पुलिस जांच कर रही है जांच के बाद सच्चाई सामने आयेगी।


Popular posts from this blog

'चिंटू जिया' पर लहालोट हुए पूर्वांचल के किसान

लाइनमैन की खुबसूरत बीबी को भगा ले गया जेई, शिकायत के बाद से ही आ रहे है धमकी भरे फोन

नलकूप के नाली पर पीडब्लूडी विभाग ने किया अतिक्रमण, सड़क निर्माण में धांधली की सूचना मिलते ही जांच करने पहुंचे सीडीओ, जमकर लगाई फटकार