बुधवार को जनपद में आयेंगे जम्मू व कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा
अजय सिंह उर्फ राजू
गाजीपुर। उप राज्यपाल जम्मू व कश्मीर मनोज सिन्हा का बुधवार को जिले में आगमन होगा। सुबह साढ़े दस बजे वाराणसी एयरपोर्ट से प्रस्थान कर 11.00 बजे अंधऊ हवाई पट्टी पर पहुचेगे। तत्पश्चत् हवाई पट्टी से गांव मोहनपुरा के लिए सड़क मार्ग जाएंगे। फिर एक बजे लंका मैदान में अभिनंदन समारोह में शामिल होने के बाद दो बजे वाराणसी के लिए रवाना हो जाएंगे।
मालूम हो कि मनोज सिन्हा गाजीपुर सीट से सांसद रहते हुए पूर्व में केंद्रीय रेल राज्य मंत्री व संचार मंत्री स्वतंत्र प्रभार रह चुके हैं। जिन्हें गत छह अगस्त को जम्मू कश्मीर का लेफ्टिनेंट गवर्नर बनाया गया। श्री सिन्हा के जम्मू-कश्मीर का उपराज्यपाल बनने पर जनपदवासियों खुशी की लहर दौड़ गई थी। आज अपने लोकप्रिय नेता के एलजी बनने के बाद जनपद में प्रथम आगमन के तहत जनपद वासियों में उत्साह का माहौल बना हुआ है।