बनारस बार एसोसिएशन चुनाव: अध्यक्ष पद पर विनोद पाण्डेय व महामंत्री पर विवेक सिंह हुए विजयी



जनसंदेश न्यूज़

वाराणसी। बनारस बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव 2021 में अध्यक्ष पद पर विनोद पाण्डेय व विवेक सिंह महामंत्री निर्वाचित हुए। निर्वाचन अधिकारी द्वारा रामानंद श्रीवास्तव चुनाव परिणामों की घोषणा करते ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थक खुशी से झूम उठे। निर्वाचन अधिकारी ने सभी विजयी अधिवक्ताओं को शपथ ग्रहण कराने के उपरांत प्रमाण पत्र वितरित किया।   

बार सभागार में बुधवार प्रातः 9 बजे से प्रारम्भ हुई मतगणना के लिए कुल 5 टेबल लगाए गए थे। अध्यक्ष पद पर पंडित धीरेन्द्र नाथ शर्मा और विनोद कुमार पाण्डेय तथा महामंत्री पद पर रत्नेश व विवेक सिंह में शुरुआत से ही जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। 1000 मतों गिनती के पश्चात् अध्यक्ष पद पर विनोद कुमार पाण्डेय व महामंत्री पद पर विवेक कुमार सिंह आगे रहे। जिन्होंने आखिर तक अपनी बढ़त बनाये रखी। अध्यक्ष पद पर विनोद कुमार पाण्डेय ने 1041 मत प्राप्त कर अपने निकटम प्रतिद्वंदी धीरेन्द्र नाथ शर्मा को 155 वोटे से मात दी। वहीं महामंत्री पद पर विवेक सिंह ने भी 1041 मत प्राप्त कर रत्नेश कुमार पाण्डेय को 354 वोटों से हराया। 

इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद (10 से अधिक) पर अशोक कुमार (1311) व प्रशांत कुमार श्रीवास्तव ‘पिंटू’ (879), उपाध्यक्ष (10 से कम) आशीष कुमार सिंह (1532) निर्वाचित हुए। संयुक्त मंत्री प्रकाशन सुरेन्द्र कुमार सेठ (1445), संयुक्त मंत्री प्रशासन सुनील कुमार मिश्रा (1473), संयुक्त मंत्री पुस्तकालय राधेश्याम शर्मा ‘राधे’ (1550), कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार सिंह (1133), वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार श्रीवास्तव (789) निर्वाचित हुए। 

इसके साथ ही प्रबंध समिति में अनुज गौड़, मनोज तिवारी, प्रेम प्रकाश, सत्येन्द्र नाथ राय (15 से अधिक) तथा अनुराग बरनवाल, अभिषेक कुमार पाण्डेय, दिलीप कुमार श्रीवास्तव, धनन्जय कुमार, धनन्जय यादव, पंकज कुमार बाजपेयी, संदीप कुमार पाण्डेय, सुभाष चन्द्र, शिव कुमार सिन्हा निर्वाचित हुए। 

इस मौके पर मुख्य चुनाव अधिकारी रामानन्द श्रीवास्तव, सदस्य वरिष्ठ समिति मो बदरूद्दीन खान, अभय नाथ यादव, संजय कुमार वर्मा, अरविन्द कुमार राय पर्यवेक्षक घनश्याम मिश्र, एखलाख अहमद, गुलाब राम चैरसिया व विशेष आमंत्रित योगेंद्र कुमार सिंह, हरिदास यादव व प्रदीप श्रीवास्तव मौजूद रहे। 




Popular posts from this blog

'चिंटू जिया' पर लहालोट हुए पूर्वांचल के किसान

लाइनमैन की खुबसूरत बीबी को भगा ले गया जेई, शिकायत के बाद से ही आ रहे है धमकी भरे फोन

नलकूप के नाली पर पीडब्लूडी विभाग ने किया अतिक्रमण, सड़क निर्माण में धांधली की सूचना मिलते ही जांच करने पहुंचे सीडीओ, जमकर लगाई फटकार