घरेलू विवाद में महिला की हत्या, देवर-देवरानियों पर आरोप, सभी फरार



संतोष यादव

करछना/प्रयागराज। करछना थाना क्षेत्र के सेमरी बनपुरवा गांव मे तीन भाइयो व उनकी पत्नियो के बीच चला आ रहा घरेलू विवाद शनिवार को मौत का कारण बन गया। जिसमें महिला की जान चली गई। जिसका आरोप मृतका के देवर और देवरानियों पर लगा पुलिस ने केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

थाना क्षेत्र के सोनाई गांव के राम सुमेर पटेल अपनी बेटी मजू की शादी 12 वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के ही गांव में बनपुरवा निवासी जयप्रकाश पटेल के साथ किया था। शादी के कुछ वर्ष तक सब ठीक ठाक चल रहा था। उसके बाद मृतका के ससुराल वालों द्वारा दहेज को लेकर कई बार प्रताडित किया गया था। बताया एक बार बिजली का करंट देकर उसे मारने का प्रयास भी किया गया था। जिसपर मायकों वालांे व ससुराल वालांे के बीच सुलह समझौता होने के बाद भी मृतका के देवर और देवरानी मिलकर घरेलू कलह के चलते उसे प्रताडित किया करते थे। 

शनिवार को दोपहर 1 बजे मृतका का पति बाहर गया था और घर पर मौजूद नही था। उसी बीच मृतका मंजू के देवर सत्य प्रकाश पटेल, रामबाबू पटेल पुत्रगण शिवमूरत इनकी पत्नियां आशा देवी व संजू देवी मिलकर पहले कमरे में उसकी पिटाई कर रस्सी से गला घोंटकर फांसी पर लटका दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। उसकी मौत के बाद देवर और देवरानी दरवाजा बंद कर फरार हो गये। 

घटना के बाद मृतका की पुत्री अर्चना ने पुलिस को बताया कि मेरी मम्मी से चाचा-चाची से झगडा हो रहा था। उसी बीच मेरे चाचा ने मुझे दुकान पर सामान लेने भेज दिया। थोडी देर बाद घर पर लौटकर आई तो मेरी मां चारपाई पर मृत पडी थी। और चाचा चाची घर से फरार थे। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। 


Popular posts from this blog

'चिंटू जिया' पर लहालोट हुए पूर्वांचल के किसान

नलकूप के नाली पर पीडब्लूडी विभाग ने किया अतिक्रमण, सड़क निर्माण में धांधली की सूचना मिलते ही जांच करने पहुंचे सीडीओ, जमकर लगाई फटकार

चकिया में देवर ने भाभी के लाखों के गहने और नगदी उड़ाये, आईपीएल में सट्टे व गलत आदतों में किया खर्च, एएसपी ने किया खुलासा