पास ही सो रहे थे पति और दुधमुंहे बच्चा, विवाहिता ने लगा ली फांसी, मचा हड़कंप



जनसंदेश न्‍यूज

जफराबाद/जौनपुर। क्षेत्र के धनेजा गांव में गुरुवार की सुबह एक 22 वर्षीय विवाहिता की शव फंदे पर लटकता मिला। जिसके बाद परिवार के लोगों के होश उड़ गए। मड़ियाहूं के सरायकाली दास निवासी माताप्रसाद चैहान ने अपनी पुत्री प्रियंका चैहान की शादी 21 मई 2019 को धनेजा गांव निवासी मुकेश चैहान पुत्र मनोज चैहान से किया था। समय के साथ प्रियंका एक बेटे की माँ भी बन चुकी थी। पुत्र आठ माह का हो चुका है। 

गुरुवार की रात को प्रियंका पति मुकेश तथा बच्चे साथ कमरे में सोयी थी। भोर में उसका शव पंखे के सहारे लटकता देख कर पति ने शोर मचाया। जिसके बाद आस पास के लोग भी आ गए। घटना की सूचना मायके वालों तथा पुलिस को दी गयी। पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया। 

घटना के बाद प्रियंका के परिजनों ने हत्या करके शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया। प्रियंका की माँ उर्मिला ने पुलिस को दिये तहरीर में आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग प्रियंका को काफी परेशान करते थे। उसने प्रियंका के हत्या का आरोप पति ,ससुर,सास,सास की ननद,देवर पर लगाया है। पुलिस ने उक्त पांचों के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।


Popular posts from this blog

'चिंटू जिया' पर लहालोट हुए पूर्वांचल के किसान

नलकूप के नाली पर पीडब्लूडी विभाग ने किया अतिक्रमण, सड़क निर्माण में धांधली की सूचना मिलते ही जांच करने पहुंचे सीडीओ, जमकर लगाई फटकार

चकिया में देवर ने भाभी के लाखों के गहने और नगदी उड़ाये, आईपीएल में सट्टे व गलत आदतों में किया खर्च, एएसपी ने किया खुलासा