धूमधाम से मनाया गया भैया दूज का त्योहार, बहनों ने की भाइयों के लंबी उम्र की प्रार्थना



जनसंदेश न्यूज़

वाराणसी। भाई-बहनों के अटूट प्रेम का त्योहार भैया दूज पर्व सोमवार को जनपद भर में हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। भाइयों के दीर्घायु के लिए बहनों ने पूजा कर मंगल कामना की। विधि-विधान से पूजा के बाद बहनों ने भाइयों को टीका लगाकर मिठाई खिलाया। इसके बाद भाइयों ने भी बहनों को उपहार दिया। भैया दूज पर्व के चलते काफी दिनों बाद बाजार में चहल-पहल दिखी। 



भैया दूज पर्व पर सोमवार को सुबह से ही गंगा स्नान करने के लिए घाटों पर महिलाओं की भीड़ जुटने लगी। गंगा स्नान कर महिलाओं ने बाजार से खरीदारी की। सार्वजनिक स्थानों के साथ ही घर-घर में बहनों द्वारा आंगन में गोवर्धन भगवान की गोबर से प्रतिमा बनाई गई। शहर मैदागिन, तेलियाबाग, मलदहिया, गोदौलिया, लक्सा, लंका, बलुआनाला, खिड़किया घाट सहित कई इलाकों व जगहों पर महिलाओं द्वारा अपने घर में ही पूजा अर्चन किया गया। पूजा में महिलाओं द्वारा कई कहानियां भी सुनाई गई। इसके बाद भाइयों को चना खिलाया। 



यह है पौराणिक महत्व

किवदंतियों के अनुसार कार्तिक शुक्ल द्वितीया (यम द्वितीया) को मृत्यु के देवता यमराज अपनी बहन यमुना के घर गए थे। यमुना ने उनका सत्कार किया और भोजन कराया। इससे यमराज प्रसन्न हुए और वर मांगने को कहा, यमुना ने भाई की दीर्घायु की कामना की। कहा कि इस दिन जो भी बहन अपने भाई की पूजा कर भोजन कराए तो उसके भाई को मृत्यु का भय कभी नहीं होगा। इसी के बाद से प्रत्येक वर्ष कार्तिक शुक्ल द्वितीया को भैया दूज का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है।




Popular posts from this blog

'चिंटू जिया' पर लहालोट हुए पूर्वांचल के किसान

लाइनमैन की खुबसूरत बीबी को भगा ले गया जेई, शिकायत के बाद से ही आ रहे है धमकी भरे फोन

नलकूप के नाली पर पीडब्लूडी विभाग ने किया अतिक्रमण, सड़क निर्माण में धांधली की सूचना मिलते ही जांच करने पहुंचे सीडीओ, जमकर लगाई फटकार