किसान-नौजवान विरोधी है सरकार: बाबू सिंह




बोले-जनहित व देशहित में जनविरोधी भाजपा सरकार को सत्ता से करें बेदखल  

वाराणसी। केन्द्र व राज्य की वर्तमान सरकार किसान व नौजवान विरोधी है और इसे हटाने के लिए सबको एकजुट होना होगा। उक्त उद्गार रविवार को भागीदारी संकल्प मोर्चा के तत्वावधान में राष्ट्रीय उदय पार्टी द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि व जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा ने व्यक्त किया।
 

 उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि सब जनहित व देशहित में एक होकर जनविरोधी भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए एक हों। यह सरकार किसान विरोधी व नौजवान विरोधी है। छात्र विरोधी इस सरकार ने लोगों के हाथ से काम, छात्रों के हाथ से कलम-किताब छीन ली है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय उदय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू राम पाल ने सभी पदाधिकारियों का उत्साह वर्धन किया।  लोगों की ओर से संकल्प लिया गया कि 2022 में भागीदारी संकल्प मोर्चा की सरकार बनाने के लिए हम एकजुट होंगे।
 

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सुनील पाल, वाराणसी जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पाल, राष्ट्रीय सचिव कृष्ण कुमार पाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केके पाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम सागर पाल ने भी सभा को संबोधित किया।
 संचालन मुन्नालाल ने किया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष रामजतन पाल, डॉ सत्यपाल, प्रदेश सचिव मुन्ना पाल, प्रतापगढ़ जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार पाल,भदोही जिला अध्यक्ष कृष्णपाल,गाजीपुर जिला अध्यक्ष दूधनाथ, बलिया जिला अध्यक्ष श्रीपत पाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बलिया गोलीकांड पर चर्चा हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि सरकार स्वर्गीय जय प्रकाश पाल के परिवार को न्याय नहीं देगी तो 15 दिसंबर से लखनऊ में अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।


Popular posts from this blog

'चिंटू जिया' पर लहालोट हुए पूर्वांचल के किसान

लाइनमैन की खुबसूरत बीबी को भगा ले गया जेई, शिकायत के बाद से ही आ रहे है धमकी भरे फोन

नलकूप के नाली पर पीडब्लूडी विभाग ने किया अतिक्रमण, सड़क निर्माण में धांधली की सूचना मिलते ही जांच करने पहुंचे सीडीओ, जमकर लगाई फटकार