छोटे भाई की पत्नी को मारपीट कर किया घायल, गंभीर
फैयाज मंसूरी
मऊआइमा/प्रयागराज। पारिवारिक विवाद में एक महिला को उसके जेठ ने अनायास उसे मार पीट कर जख्मी कर दिया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर एक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम बसरही निवासनी अन्नू सिंह पत्नी प्रदीप सिंह का आरोप है कि उसके पेट में आपरेशन हुआ है। अनायास उसके जेठ संदीप सिंह ने पेट में मार कर घायल कर दिया है। अन्नू सिंह ने मऊआइमा थाने में अपने जेठ संदीप सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।