बिहार में नीतीश कुमार के साथ दो-दो उप-मुख्यमंत्री, जानिए किसे मिलेगा ये पद

 

पटना। बिहार में नीतीश कुमार के साथ भाजपा के दो-दो डिप्टी सीएम पदभार संभालेँगे। भाजपा विधायक रेणु देवी बिहार की पहली महिला डिप्टी सीएम होंगी। नीतीश के नेतृत्व में बन रही एनडीए  सरकार में इस बार उत्‍तर प्रदेश की तर्ज पर दो उप मुख्यमंत्री होंगे। नीतीश कुमार जहां जेडीयू की तरफ से सीएम की कुर्सी संभालेंगे तो वहीं भाजपा की तरफ से डिप्टी सीएम की जिम्मेवारी एक महिला और एक पुरुष को दी गई है। डिप्टी सीएम के लिए भाजपा ने जहां पहला नाम कटिहार से विधायक तारकिशोर प्रसाद का तय किया था, तो वहीं दूसरा नाम रेणु देवी का है।

रेणु देवी ने खुद इस बात की पुष्टि की। बताया कि उन्हें उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए सूचना दी गई है। रेणु देवी का नाम भी दो दिन पहले से ही बिहार के उपमुख्यमंत्री की रेस में चल रहा था। यूपी के बाद अब बिहार में भी ऐसा हो रहा है, जब प्रदेश में दो उपमुख्यमंत्री बनाए जा रहे हैं। बिहार की एनडीए सरकार में तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी उपमुख्यमंत्री की शपथ लेंगे। दोनों नेताओं का चयन सोमवार को ही भाजपा विधानमंडल दल के नेता और उपनेता के लिए हुआ था, जिसके बाद काफी हद तक तस्वीर साफ हो गई थी।

बिहार में पहली बार महिला डिप्टी सीएम बन रहीं रेणु देवी बेतिया से संबंध रखती हैं। वह इस विधानसभा क्षेत्र का पांचवीं बार प्रतिनिधित्व करते हुए विधायक चुनी गई हैं। रेणु देवी पहली बार साल 2000 में विधायक बनी थीं। रेणु देवी 2005 और 2010 में भी विधायक बनीं, लेकिन 2015 के चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।



Popular posts from this blog

'चिंटू जिया' पर लहालोट हुए पूर्वांचल के किसान

नलकूप के नाली पर पीडब्लूडी विभाग ने किया अतिक्रमण, सड़क निर्माण में धांधली की सूचना मिलते ही जांच करने पहुंचे सीडीओ, जमकर लगाई फटकार

चकिया में देवर ने भाभी के लाखों के गहने और नगदी उड़ाये, आईपीएल में सट्टे व गलत आदतों में किया खर्च, एएसपी ने किया खुलासा