दुष्कर्म में असफल होने पर हैवान ने गर्भवती महिला के गुप्तांग पर नाखुनों से किया प्रहार, गंभीरावस्था में अस्पताल में भर्ती



रोशन जायसवाल

सहतवार/बलिया। थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच को गई विवाहिता के साथ अज्ञात युवक द्वारा दुष्कर्म करने का असफल प्रयास किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार महिला गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे घर के बाहर एक खेत में शौच के लिए गई थी। शौच के बाद जैसे ही वह चलने को हुई कि एक अज्ञात युवक महिला को पीछे आकर दबोच लिया। अभी महिला कुछ समझ पाती कि युवक उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। 

महिला बचाव में पूरी शक्ति से अपने को छुड़ाने लगी। इस बीच युवक द्वारा महिला के गुप्तांग को नाखून के प्रहार से गम्भीर रूप में घायल कर दिया गया। घटना के बाद महिला भाग कर थोड़ी दूर स्थित एक घर में पहुंची, जहां की महिला ने तेज रक्त स्राव से पीड़ित महिला को उसके घर पहुंचाया। घर वालों ने पीड़िता को सीएचसी रेवती पहुंचाया, जहां स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल को रेफर कर दिया। 

परिवारी जनों ने एक निजी महिला चिकित्सक के यहां महिला का उपचार कराया। परिजनों ने बताया कि पीड़िता चार वर्ष की बच्ची की मां है तथा छह माह की फिलहाल गर्भवती है। बताया कि दुराचारी ने नाखूनी प्रहार कर पीड़िता के गुप्तांग को गम्भीर रूप से घायल किया है। प्रभारी निरीक्षक मंटू राम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। यथोचित कार्यावाही सुनिश्चित होगी।




Popular posts from this blog

'चिंटू जिया' पर लहालोट हुए पूर्वांचल के किसान

लाइनमैन की खुबसूरत बीबी को भगा ले गया जेई, शिकायत के बाद से ही आ रहे है धमकी भरे फोन

नलकूप के नाली पर पीडब्लूडी विभाग ने किया अतिक्रमण, सड़क निर्माण में धांधली की सूचना मिलते ही जांच करने पहुंचे सीडीओ, जमकर लगाई फटकार