प्रेमिका की दूसरी जगह तय हुई शादी तो प्रेमी ने अतरंग तस्वीरें कर दी वायरल, टूटी शादी



रोशन जायसवाल

बलिया। भीमपुरा में एक प्रेमी ने प्रेमिका का अश्लील वीडियो वायरल कर दिया। जिसके बाद लड़की की शादी टूट गयी। दरअसल लड़का लड़की से प्रेम करता था। दोनों के बीच में प्रेम प्रसंग था, लेकिन लड़की की शादी कहीं और लग गयी। इसकी वजह से लड़का काफी नाराज था और उसने ऐसी हरकत कर डाली। हालांकि अब लड़की की तरफ से लड़के के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की गयी है। पुलिस ने लड़के के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पूरा मामला कुछ यूं है कि लड़की का उसी गांव के ही एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग बीते काफी सालों से चल रहा था। इस दौरान दोनों एक-दूसरे के काफी करीब आ गए। लड़के ने लड़की का वीडियो अपने फोन में बना लिया था, लेकिन अब जब लड़की की शादी कहीं और लगी तो लड़के को यह नागवार गुजरा। लड़के ने गुस्से में आकर लड़की का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। 

वीडियो वायरल होने के बाद लड़की की शादी टूट गयी। अब लड़की की तरफ से लड़के के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी गई है। लड़के के खिलाफ ब्लैकमेल और अश्लील फोटो वायरल करने का आरोप लगाया है। लड़की की तहरीर पर पुलिस ने लड़के के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच की है और कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने लडको को जेल भेज दिया है।




Popular posts from this blog

'चिंटू जिया' पर लहालोट हुए पूर्वांचल के किसान

लाइनमैन की खुबसूरत बीबी को भगा ले गया जेई, शिकायत के बाद से ही आ रहे है धमकी भरे फोन

नलकूप के नाली पर पीडब्लूडी विभाग ने किया अतिक्रमण, सड़क निर्माण में धांधली की सूचना मिलते ही जांच करने पहुंचे सीडीओ, जमकर लगाई फटकार