पहले प्रेमिका को मारी गोली, फिर खुद लगा ली फांसी, मची सनसनी
जनसंदेश न्यूज़
झारखंड। राजधानी में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। रांची के हिदपीढ़ी के निजाम नगर में रविवार को एक प्रेमी ने प्रेमिका को गोली मारने के बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया। गोली से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह खतरे से बाहर बताई जा रही है।
सूचना के मुताबिक मृतक अखलाख अहमद उर्फ मोहम्मद राजू व महिला पिछले 15 सालों से एक साथ थे। रविवार को दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिससे आक्रोशित होकर युवक ने पहले प्रेमिका को गोली मारी, फिर उसके बाद खुद फांसी लगा ली।
अखलाख की गोली से घायल महिला को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। सूत्रों के अनुसार घटना काफी संदेहास्पद है। परिजनों के मुताबिक इसके पीछे किसी तीसरी व्यक्ति का हाथ है। जिसने पहले युवक की हत्या की उसके बाद महिला को गोली मार दी।