पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. निर्मला सहित 32 विशिष्ट जन महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार 2020 से होंगे अलंकृत 

पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए बनारस के वरिष्ठ पत्रकार विजय विनीत भी होंगे सम्मानित



जनसंदेश न्यूज़
वाराणसी। शांति के उन्नायक महात्मा गांधी की 151वीं जयंती पर ओस्लो, नॉर्वे की संस्था भारतीय-नार्वेजीय सूचना एवं सांस्कृतिक फोरम द्वारा दुनिया के प्रतिष्ठित समाजसेवियों, संस्कृतिकर्मियों, साहित्यकारों और पत्रकारों को प्रथम महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार 2020 से अलंकृत किया जाएगा। 2 अक्टूबर 2020 को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आयोजित इस सम्मान समारोह में समाजसेवा, विश्वशांति, साहित्य एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में अविस्मरणीय योगदान के लिए दुनिया के विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मान के रूप में प्रशस्ति पत्र और ताम्र फलक अर्पित किए जाएंगे।


यह जानकारी देते हुए भारतीय-नार्वेजीय सूचना एवं सांस्कृतिक फोरम, ओस्लो के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रसिद्ध प्रवासी साहित्यकार एवं मीडिया विशेषज्ञ सुरेश चंद्र शुक्ल शरद आलोक ने बताया कि समाजसेवा एवं विश्वशांति के लिए अमूल्य योगदान एवं लाइफ टाइम अचीवमेंट के लिए प्रख्यात चिंतक, समाजसेवी एवं सम्पादक श्री गुलाब कोठारी, जयपुर को सर्वोच्च  सम्मान अर्पित किया जाएगा। 


इस श्रेणी में गोवा की पूर्व राज्यपाल, राजनेत्री एवं लेखिका मृदुला सिन्हा, नई दिल्ली, ओस्लो के समाचार पत्र आकेर्सआवीस ग्रूरुददालेन के सम्पादक एवं समाजसेवी यालमार शेलांद, नॉर्वे एवं यूनाइटेड किंगडम के वरिष्ठ समाजसेवी और राजनीतिज्ञ वीरेन्द्र शर्मा, लन्दन को सम्मानित किया जाएगा। 


इसके साथ ही साहित्य एवं संस्कृति के क्षेत्र में अनुपम योगदान के लिए प्रसिद्ध लेखक एवं आलोचक प्रो शैलेंद्र कुमार शर्मा, उज्जैन, वरिष्ठ साहित्यकार प्रो निर्मला एस मौर्य, चेन्नई, हिंदी एवं पंजाबी के प्रसिद्ध लेखक प्रो हरमहेन्द्र सिंह बेदी, अमृतसर और नॉर्वेजियन लेखिका इंन्विल्ड क्रिस्तीने हेरजोग, ओस्लो भी सम्मानित होंगे। 



इसी प्रकार पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार 2020 से इस वर्ष सम्मानित होने वाले पत्रकारों में समाचार सम्पादक विजय विनीत, सर्वमित्रा सुरजन, नई दिल्ली, सम्पादक राजीव सिंह, लखनऊ, सांस्कृतिक पत्रकार श्री राजेश विक्रान्त, मुंबई एवं मीडिया विश्लेषक प्रो सन्तोष तिवारी, लखनऊ शामिल हैं। 


अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह की मुख्य अतिथि नार्वेजीय अरबाइदर पार्टी की राजनेत्री एवं ओस्लो नगर पार्लियामेंट में मंत्री रीना मारियम हांसेन, ओस्लो की मेयर मारिआने बोर्गेन मेयर होंगी। विशिष्ट अतिथि नार्वे में भारत के राजदूत डॉ. बी बाला भास्कर, वैज्ञानिक एवं तकनीकी शब्दावली आयोग, भारत सरकार के चेयरमैन अवनीश कुमार एवं केंद्रीय हिंदी निदेशालय, नई दिल्ली के दीपक पांडेय होंगे। कार्यक्रम सचिव एवं सूत्रधार श्री थूरस्ताइन विंगेर, नॉर्वे होंगे।


आपको बता दें कि संस्कृतिकर्म, समाजसेवा एवं साहित्य के क्षेत्र में विशिष्ट अवदान के लिए संस्था द्वारा विशिष्ट व्यक्तियों को पुरस्कृत किया जाता है। पूर्व दशकों में नार्वे के पुरस्कृत लोगों में समाजसेवी, लेखक एवं संस्कृतिकर्मी आन-काथ वेस्तली, थूर स्योरहाइम, मेयर अल्बर्ट नूरदेंगेन, पार्लियामेंट स्पीकर मारित नीबाक, अर्लिंग  कित्तेलसेन, विदेशमंत्री और राजदूत आदि प्रमुख हैं। 


Popular posts from this blog

'चिंटू जिया' पर लहालोट हुए पूर्वांचल के किसान

लाइनमैन की खुबसूरत बीबी को भगा ले गया जेई, शिकायत के बाद से ही आ रहे है धमकी भरे फोन

नलकूप के नाली पर पीडब्लूडी विभाग ने किया अतिक्रमण, सड़क निर्माण में धांधली की सूचना मिलते ही जांच करने पहुंचे सीडीओ, जमकर लगाई फटकार