महिला शिक्षक से हनीमून पर पति बोला, समलैंगिक हूं, और पहाड़ी से धक्का देने......
पति ने पत्नी को पहाड़ी से धक्का देकर मारने का किया प्रयास
जनसंदेश न्यूज़
आगरा। कोतवाली क्षेत्र के महिला टीचर के ऊपर उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जहां पति के साथ हनीमून पर गई महिला को पता चला कि उसका पति समलैंगिक है। यह बात उसके पति ने खुद उसे बताई। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति ने हनीमून के दौरान पहाड़ी से धकेल कर हत्या का प्रयास किया, लेकिन वह किसी तरह से बच कर चली आई। जिसके बाद कई बार गृहस्थी बचाने के प्रयास के बावजूद बात नहीं बनी तो उसने कोतवाली में पति व ससुरालीजनों के खिलाफ धोखाधड़ी, दहेज उत्पीड़न, मारपीट की धारा के तहत मुकदमा दर्ज करवाया है।
महिला के अनुसार 2019 में उसकी शादी सुमित कपूर के साथ हुई थी। जिसके बाद वह अपने पति के साथ हनीमून पर मनाली गई। वहां जब उसके पति का मूड खराब देखा तो उसने इसका कारण पूछा, जिसपर पति ने उसके साथ झगड़ा करते हुए उसको पीटा और बताया कि वह समलैंगिंक है। परिवार वालों ने जबरदस्ती उसकी शादी करा दी। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर उसके पति ने उसे पहाड़ी से नीचे धकेलने का भी प्रयास किया, लेकिन वह बच गई।
हालांकि मामला आगे बढ़ा तो पुलिस भी आई, लेकिन पारिवारिक मामला होने के कारण वह चली गई। इसके बाद उसने गृहस्थी बचाने का काफी प्रयास किया, यहां तक कि काउसिलिंग का भी प्रयास हुआ, लेकिन बात नहीं बनी। तब जाकर तंग आकर उसने पति सुमित कपूर के साथ ही रूबी कपूर, दिलीप कपूर, अर्पित, सविता, नीता, कविता, अजय, विजय, अभिषेक, राहुल सहित एक दर्जन ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।