जिस प्रेमी के लिए चार बच्चों की मां ने छोड़ा पति का घर, वहीं बन गया कातिल, मासूम के सामने ही की निर्मम हत्या
जनसंदेश न्यूज़
कानपुर। जिस प्रेमी के लिए महिला ने अपने पत्नी से दगाबाजी कर घर छोड़ चली आई। उसी प्रेमी ने उसके चरित्र पर शक करते हुए उसके बच्चे के सामने ही पत्थर से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी होते ही पूरे इलाके में सनसनी मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं बच्चे के बयान के आधार पर आरोपी प्रेमी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।
मामला कानपुर के बर्रा इलाके का है। फतेहपुर के जहानाबाद निवासी सेल्समैन मनोज बाजपेई के साथ भरूआ सुमेरपुर निवासी प्रियंका बाजपेई की शादी 2005 में हुई। जिनके चार बच्चे है। शादी के बाद मनोज और प्रियंका दामोदर नगर के ताजमहल इलाके में रहते है।
तीन साल पहले प्रियंका की मुलाकात कानपुर देहात के ऑटो ड्रूाइवर देवेन्द्र सिंह से मुलाकात हुई। जिसके बाद उनके बीच अवैध संबंध हुआ। लगभग दो साल पहले प्रियंका मनोज को छोड़कर जरौली फेस वन निवासी पूर्व छात्र नेता विमलेश पांडेय के मकान में रहने लगी थी।
आसपास के लोगों ने बताया कि ऑटो चालक लोहा सिंह और प्रियंका के बीच अक्सर विवाद होता था। दोनों की तेज आवाज सुनाई देती थी। मंगलवार की शाम को चार वर्षीय लड़का प्रतीक हाथों में खून लगाए बाहर निकला और लोगों को बताया कि मम्मी को ऑटो वाले अंकल ने ईंट से मार डाला है और उनको खून निकल रहा है। घर के अंदर दौड़े लोगों ने चारपाई पर महिला को मृत पाया। वहीं बगल में खड़ी दो साल की बच्ची रो रही थी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।