दलित महिला के साथ परिचितों ने ही किया गैंगरेप, मची सनसनी, चार पर मुकदमा दर्ज, दो गिरफ्तार
जनसन्देश न्यूज
ज्ञानपुर/भदोही। कोइरौना थाना क्षेत्र की एक महिला के साथ ज्ञानपुर थाना क्षेत्र रायपुर गांव के चार युवकों ने सामुहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने अपने पति को घटना की जानकारी दी। पीड़िता के पति की शिकायत पर ज्ञानपुर कोतवाली में चारो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
ज्ञानपुर कोतवाली में पीड़िता के पति ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी पत्नी अपने घर से गोपीगंज बैंक गयी थी। लौटते समय राजपूत ढाबा के पास ज्ञानपुर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी धनंजय कुमार शुक्ला पुत्र अशोक शुक्ला, टिंकू उर्फ अजय शुक्ला पुत्र अवध नारायण शुक्ला, सोनू उपाध्याय पुत्र सुभाष उपाध्याय, विकास कुमार शुक्ला पुत्र राजाराम शुक्ला ढाबा के पास मिले।
आरोपी परिवार से पहले से परिचित थे। चारों आरोपियों ने उनकी पत्नी को बहला फुसलाकर उसे अपने साथ ले जाकर रायपुर जमुना पोखरा के पास बगीचे में शाम करीब सात बजे बारी-बारी बलात्कार किये।
पीड़िता के पति कि शिकायत के आधार पर थाना ज्ञानपुर पर मुकदमा अपराध संख्या 224/20 धारा 376 डी भादवि. व धारा 3(2)5 ए, एससी एसटी एक्ट का अभियोग थाना ज्ञानपुर में चारों आरोपियों के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने बताया कि घटना में नामित दो आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। जबकि शेष दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। मौके पर शांति व्यस्था कायम है ।