केंद्रीय ब्राह्मण महासभा व यूपी युवा मंच द्वारा प्रदेश में ब्राह्मण विकास बोर्ड बनाए जाने की मांग



जनसंदेश न्यूज़

वाराणसी। दशाश्वमेध स्थित शास्त्रार्थ संस्कृत महाविद्यालय के सभागार में केंद्रीय ब्राह्मण महासभा युवा मंच उत्तर प्रदेश का एक सम्मेलन महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉक्टर दिनेश कुमार तिवारी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए युवा विप्र जनों को उत्तर प्रदेश कमेटी में विभिन्न पदों पर नियुक्त किया गया साथ ही उत्तर प्रदेश के विभिन्न मंडलों एवं जिलों में जिला अध्यक्षों की भी घोषणा की भी घोषणा की गई।

इस मौके पर उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण समाज के सर्वांगीण विकास एवं उन्हें आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा देने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश में आंध्र प्रदेश की तर्ज पर ब्राह्मण विकास बोर्ड एवं ब्राहमण वेलफेयर फंड बनाए जाने हेतु सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर उत्तर प्रदेश के महामहिम राज्यपाल महोदय से मांग की गई।

साथ ही उत्तर प्रदेश में लगातार हो रहे ब्राह्मण उत्पीड़न की घोर निंदा करते हुए महामहिम राज्यपाल महोदय से अविलंब इस पर रोक लगाने की मांग की गई। उत्तर प्रदेश केंद्रीय ब्राह्मण महासभा युवा मंच ने देश की सरकारों में विभिन्न पदों पर विराजमान ब्राह्मणों  बंधुओं को एक ज्ञापन सौंपकर  जन जागरण अभियान भी पूरे उत्तर प्रदेश में चलाने का निर्णय लिया।

सम्मेलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय महामंत्री डॉ दिनेश कुमार तिवारी, प्रदेश प्रभारी डॉ अमोद दत्तशुक्ला, सह प्रभारी पंडित बिरेन्द्र मिश्र, युवा मंच उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पंडित राजेश त्रिपाठी, उपाध्यक्ष गणेश चारु, मनीष मोरोलिया, पवन शुक्ला, हरीश मिश्रा, निमाई चटर्जी, महामंत्री आशीष पांडेय, आशुतोष उपाध्याय, रंजीत तिवारी, धीरेंद्र ओझा, धनंजय पांडेय, संगठन मंत्री गण आशीष पाठक, देवेश मिश्रा, विरेन्द्र तिवारी, संजय तिवारी, राघवेंद्र तिवारी, कोषाध्यक्ष रविंद्र नाथ त्रिपाठी, मंत्री विवेक द्विवेदी, वेद प्रकाश पाठक, राजेश पांडेय मुन्ना, संयुक्त मंत्री संदीप त्रिपाठी, आलोक पांडेय, आनन्द चौबे, विरेन्द्र त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी पीयूष पांडेय, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमाशंकर पांडेय, संजय पाण्डेय, मोनू अनुराग मिश्रा, विकास दुबे सहित सैकड़ों की संख्या में विप्र जन सम्मेलन में उपस्थित रहे।

सम्मेलन की अध्यक्षता केंद्रीय ब्राह्मण महासभा युवा मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी डॉ आमोद दत्तशुक्ला ने किया। संचालन केंद्रीय ब्राह्मण महासभा युवा मंच उत्तर प्रदेश के यशस्वी अध्यक्ष पंडित राजेश त्रिपाठी ने किया।




Popular posts from this blog

'चिंटू जिया' पर लहालोट हुए पूर्वांचल के किसान

लाइनमैन की खुबसूरत बीबी को भगा ले गया जेई, शिकायत के बाद से ही आ रहे है धमकी भरे फोन

नलकूप के नाली पर पीडब्लूडी विभाग ने किया अतिक्रमण, सड़क निर्माण में धांधली की सूचना मिलते ही जांच करने पहुंचे सीडीओ, जमकर लगाई फटकार