धोनी की बेटी जीवा पर अभद्र टिप्पणी, घर की सुरक्षा बढ़ी


 पीयूष दुबे

रांची। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बेटी पर अभद्र टिप्पणी के बाद उनके राजधानी रांची के सिमलिया फार्म हाउस और हरमू आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है।
    इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चेन्नई सुपर किंग के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की टीम और उनके निजी प्रदर्शन को लेकर सोशल मीडिया पर उनकी पांच साल की बेटी जीवा को लेकर अभद्र टिप्पणी करते हुए धमकी दी गयी। धमकी के बाद रांची जिला पुलिस ने उनके फार्म आउस एवं आवास की सुरक्षा बढ़ा दी है। साथ ही राजधानी रांची के सिमलिया इलाके में पुलिस पेट्रोलिंग भी बढ़ा दी गयी है। रातू थाना प्रभारी राजीव रंजन लाल ने शनिवार को महेंद्र सिंह धोनी के फार्म हाउस का सुरक्षा का जायजा लिया। धोनी के घर के बाहर स्टैटिक फोर्स की प्रतिनियुक्ति की गई है। इस बीच पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) नौशाद आलम ने यहां कहा कि कानून के हाथ लंबे हैं और जल्द ही अभद्र टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले को लेकर तकनीकी शाखा काम कर रही हैं। एहतियात के तौर पर धोनी के फॉर्म हाउस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।  

                                                                                                                       

 


Popular posts from this blog

'चिंटू जिया' पर लहालोट हुए पूर्वांचल के किसान

लाइनमैन की खुबसूरत बीबी को भगा ले गया जेई, शिकायत के बाद से ही आ रहे है धमकी भरे फोन

नलकूप के नाली पर पीडब्लूडी विभाग ने किया अतिक्रमण, सड़क निर्माण में धांधली की सूचना मिलते ही जांच करने पहुंचे सीडीओ, जमकर लगाई फटकार