देवरिया का यह उपचुनाव अग्नि परीक्षा :- सुनील बंसल




बूथ जीता चुनाव जीता का मंत्र दे गए प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील  बंसल

कार्यकर्ताओं के बल पर 2050 तक जनता की सेवा करने का लक्ष्य पार्टी का है
 

देवरिया- भारतीय जनता पार्टी कर्मठ, निष्ठावान कार्यकर्ता वाली पार्टी है। भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा संगठन है। और इसी सांगठनिक ढांचे व कार्यकर्ता के बल पर पार्टी  कोई भी चुनाव जीतती है। आप कार्यकर्ता के बल पर 2022 में भाजपा सरकार बनने की और अग्रसर है। उक्त वक्तव्य भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश संगठन के महामंत्री सुनील बंसल देवरिया के पलक लान में आयोजित बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रभारी, सेक्टर संयोजकों एवम कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए व्यक्त कर रहे थे। उपचुनाव के दौरान कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का नवीन संचार करने हेतु श्री बंसल देवरिया में उपस्थित रहे।
इस दौरान तीन बैठकों का क्रम चला। पहली बैठक में बूथ अध्यक्ष एवं सेक्टर संयोजक, कार्यकर्ता गण, दूसरी बैठक सेक्टर प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, और तीसरी बैठक में  चुनाव संचालन समिति एवं व्यवस्था संचालन समिति की बैठक हुई।
बैठक में कार्यकर्ताओं में उर्जा का संचार करते हुए महामंत्री सुनील बंसल ने कहा कि यदि आप अपने बूथ को संयोजित कर गए तो, हम बूथ जीत गए और बूथ जीते तो चुनाव जीते। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी ने आपके बीच का एक कर्मठी, शिक्षित, सौम्य व्यक्तित्व निष्ठावान कार्यकर्ता डॉ सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी को इस उपचुनाव का प्रत्याशी बनाया है। भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है। भारतीय जनता पार्टी में परिवारवाद एवं वंशवाद का कोई स्थान नहीं। जाति पर आधारित पार्टी कार्य नहीं करती है। उन्होंने कहा कि यह उपचुनाव अग्नि परीक्षा है। यदि हम इस अग्नि परीक्षा में पास हो गए तो 2022 में भाजपा की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता। हम माननीय योगी जी के नेतृत्व में और आप सभी कार्यकर्ताओं के बल पर, दम पर 2022 में भाजपा की सरकार बनाने की ओर अग्रसर हैं। 2017 के उत्तर प्रदेश के चुनाव में नेतृत्व भले ही मोदी जी का था, किंतु उत्तर प्रदेश में 325 विधायकों को सदन में भेजकर सरकार बनाने का कार्य आप सभी कार्यकर्ताओं ने किया। उत्तर प्रदेश में सन 2019 में लोकसभा के चुनाव में ऐतिहासिक 51 प्रतिशत मतदान हुआ, और 80 में से 64 सीटें भाजपा को मिली। यह सब आप सभी कार्यकर्ताओं के बदौलत हुआ। उत्तर प्रदेश में कुल 1 लाख 63 हजार बूथ हैं, जिसमें 1 लाख 29 हजार बूथों पर भाजपा का अधिकार है, यह हर्ष का विषय है। उन्होंने जो बूथ कमजोर हैं, ग्रेड बी व सी के बूथों पर अत्यधिक जोर देने पर बल दिया। सभी बूथों के अंतर्गत क्षेत्र में निवास करने वाले प्रतिष्ठित, सामाजिक, जातिगत समीकरण के हिसाब से सबसे सघन संपर्क साधने को कहा। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा की 126 प्रकार की कल्याणकारी योजनाएं घर-घर पहुंच रही हैं। और यह सारी योजनाओं का लाभ सभी धर्म, जाति वर्ग विशेष को लोगों को प्राप्त हो रहा है। भाजपा सबका साथ सबका विकास के मंत्र पर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री आवास, किसान सम्मान निधि योजना, उज्जवला गैस योजना, गांव-गांव शौचालय, विद्युतीकरण जैसी कई योजनाओं का लाभ सभी को एक समान मिला, और मिल रहा है और आगे भी जब तक भाजपा की सरकार रहेगी तब तक प्राप्त होगी।  उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को घर घर पहुंच कर लाभकारी योजनाओं को बता कर, अपने बूथ को मजबूत करने के लिए उस पर कार्य करने के लिए जोर दिया। उन्होंने बूथ पर दिए गए कार्यों को शीघ्रता से करने के लिए कहा। जिससे आने वाले 3 तारीख को मतदान के दिन हम अधिक से अधिक भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में अपने प्रत्याशी डॉ० सत्य प्रकाश मणि के पक्ष में मतदान करा सकें। पंचायती चुनाव पर उन्होंने कहा कि आने वाले पंचायत चुनाव में भाजपा सभी पदों पर अपने प्रत्याशी खड़ा करेगी। और उस पर आप जैसे कर्मठ कार्यकर्ता ही चुनाव लड़ेंगे, प्रत्याशी होंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया कि आने वाले 3 नवंबर को हम पिछली बार की अपेक्षा ज्यादा से ज्यादा मतदान भाजपा के पक्ष में कराने का कार्य करेंगे।

Popular posts from this blog

'चिंटू जिया' पर लहालोट हुए पूर्वांचल के किसान

नलकूप के नाली पर पीडब्लूडी विभाग ने किया अतिक्रमण, सड़क निर्माण में धांधली की सूचना मिलते ही जांच करने पहुंचे सीडीओ, जमकर लगाई फटकार

चकिया में देवर ने भाभी के लाखों के गहने और नगदी उड़ाये, आईपीएल में सट्टे व गलत आदतों में किया खर्च, एएसपी ने किया खुलासा