राजेश को ट्रंप कार्ड के रूप में इस्तेमाल कर रही सपा! कुशवाहा समाज को जोड़ने के लिए अखिलेश यादव का मास्टर स्ट्रोक



अजय सिंह उर्फ राजू

गाजीपुर। जौनपुर मल्हनी विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने कुशवाहा समाज के नेता पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा को अहम जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी  इन्हें ट्रम्प कार्ड के रूप में प्रतिष्ठापरक चुनाव में इस्तेमाल कर रही है। राजेश कुशवाहा दल बल के साथ पार्टी के उम्मीदवार के पक्ष में कुशवाहा समाज के लोगों को जोड़ने का कार्य बहुत तेजी से कर रहें है। 

मल्हनी विधानसभा यादव बाहुल्य सीट होने के अलावा यहां कुशवाहा समाज का भी बड़ा वोट बैंक है। दरअसल, प्रदेश के कद्दावर नेता कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव के आकस्मिक निधन के बाद मल्हनी विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। भाजपा लहर में भी इस सीट पर इनकी विजय हुई थी। खास बात यह है कि यह विधानसभा यादव बाहुल्य होने के साथ ही कुशवाहा समाज का भी बड़ा तबका इसी विधानसभा में आता है। जो इस चुनाव का रूख बदल सकते है। इसके मद्देनजर सपा ने जिले में कुशवाहा समाज में मजबूत पकड़ रखने वाले जुझारू कार्यकर्ता पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा को जिम्मेदारी सौंपी है। श्री कुशवाहा ने प्रत्याशी के पक्ष में हवा बनाने में जुट गए है। 

उन्होंने मल्हनी विधानसभा के बक्शा, अलहदिया, हिंगुपुर, शेषपुरा, मझौली, बाहरपट्टी, फजायलपुर, सुजियामऊ, महिमापुरडीह, सदरुद्दीनपुर, शंभूगंज, लखऊवा, सैदनपुर, बरपुर, समसपुर आदि गांव का शुक्रवार को दौरा किया है। इसके अलावा एक सप्ताह से विधानसभा में कुशवाहा समाज के लोगों के घर रहकर लगातार पार्टी के नीतियों को बताने में लगे हुए है। पेशे से वकालत करने वाले मृदुभाषी राजेश कुशवाहा अपनी बात बहुत ही सहज तरीके से रखते है जिसका फायदा मल्हनी विधानसभा में सपा के पक्ष में आ रहे कुशवाहा समाज के लोगों से झलकता है। 

वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की विचारों को सभी वर्गों में रख रहे हैं। वह गांव-गांव जाकर नुक्कड़ सभा के माध्यम से बता रहे हैं कि पार्टी ने जो भी कार्य किया जाति धर्म से ऊपर उठकर समाज के सभी वर्गों को साथ में लेकर कार्य किया है। वहीं एमएलसी लिलावती कुशवाहा भी चुनाव के महासमर में सपा प्रत्याशी के प्रचार में जुट गई है। उन्होंने समाज के लोगों को यह बताया कि सपा सरकार में महिलाओं का उनका हक मिलता है।  

उपचुनाव प्रचार के दौरान एमएलसी लीलावती कुशवाहा, नगर पालिका पूर्व प्रत्याशी पूनम मौर्या, जिला उपाध्यक्ष प्रभाकर मौर्य, अवधेश कुशवाहा, सनी मौर्य, नंद कुमार मौर्या चेयरमैन खमरिया नगर पंचायत, सभाजीत मौर्य ग्राम प्रधान, अनिल कुशवाहा, नरेंद्र कुशवाहा, इंद्रजीत कुशवाहा आदि लोग अहम भूमिका निभा रहे हैं।   






Popular posts from this blog

'चिंटू जिया' पर लहालोट हुए पूर्वांचल के किसान

लाइनमैन की खुबसूरत बीबी को भगा ले गया जेई, शिकायत के बाद से ही आ रहे है धमकी भरे फोन

नलकूप के नाली पर पीडब्लूडी विभाग ने किया अतिक्रमण, सड़क निर्माण में धांधली की सूचना मिलते ही जांच करने पहुंचे सीडीओ, जमकर लगाई फटकार