विकास के सभी मुद्दो पर फेल है योगी सरकार : माता प्रसाद पाण्डेय




देवरिया-सदर सीट का उपचुनाव भविष्य की राजनीति का रास्ता तय करेगी, इतिहास गवाह है देवरिया सत्ता के विमुख हमेशा परिणाम देती रही है। महंगाई,बेरोजगारी बढ़ते अपराध, व कई विभागों को प्राइवेट करने की मंशा पाले यू0पी0 की योगी जनता विरोधी लगातार निर्णय कर रही है। जिससे प्रदेश की जनता हताश व निराश है, जनता के सुख दुख बांटने का कार्य समाजवादी पार्टी किसी सरकार में बढ़ चढ़कर हुआ है। पिछले साढ़े तीन साल से यू0पी0 में भाजपा की योगी सरकार अधिनायक वादी रास्ते पर आगे जा रही है। जिससे जनता अपनें आापको कों ठगा हुआ महसूस कर रही है। सदर सीट के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी अपना परचम लहरायेगी।
   उक्त बातें समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने शनिवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पत्रकारो से मुखातिब होते हुए व्यक्त की। श्री पाण्डेय ने कहा कि सदर सिंह का उपचुनाव उत्तर प्रदेश के  भविष्य के राजनीति का रास्ता तय करेगा। भाजपा की सरकार में अपराध पर कोई अंकुश नही है। प्रत्येक दिन हत्या, लूट, अपहरण, बलात्कार जैसे घटनाएं हर जनपदो में हो रही है। सरकार अपराध रोकने,महंगाई रोकने,बेरोजगारी दूर करने में पूरी तरह से फेल हो चुकी है। अनेको विभागों को प्राइवेट करने की योजना बनायी भाजपा सरकार महंगाई को और बढ़ाने का नया रास्ता इजाद कर रही है। प्राइवेटो हाथो में विभागों के जाने से महंगाई बेतहासा बढ़ जायेगी। जबकि बिजली ,परिवहन,चिकित्सा, शिक्षा, जैसे विभागों को सरकार द्वारा खुद सरकारी खजाने से खर्च कर जनता के हित के लिए मजबूत करना चाहिए। जिससे जनता को बुनियादी सुविधाएं सस्ते दर पर मिल सके। किसानो के धानो के खरीद सही ढग से नही हो रही है और किसान अपने धान औने पौने दाम में बेचने को विवश है।देवरिया गन्ना उत्पादन के लिए प्रचलित था लेकिन सभी मिले आज बंद है। भाजपा सरकार ने गन्ना किसानो की एक नही सुनी यहां के लोगो गन्ना की खेती कर अपने यहां शादी विवाह व अन्य रोजगार चलाते थे आज यहां के लोग दूर- दूर जाकर रोजी रोटी की तलाश कर रहे है। एक भी चीनी मिल न खोलना भाजपा के विरोधी होने का सबूत है।
 फाइलो में विकास व सुविधा देने का दावा करने वाली भाजपा सरकार जमीनी स्तर पर पूरी तरह से फेल हो चुकी है। भाजपा सरकार में जो लोग सरकार के विरूद्ध सही बात उठाते है उन पर भी सरकार द्वारा अनेको तरह से दबाव बनाया जाता है। प्रदेश की जनता भाजपा के कथनी करनी में अन्तर को समझ चुकी है। इस उप चुनाव में जनता झूठे वादे करने वालो को सबक सिखायेगी। समाजवादी पार्टी की सरकार ने जो विकास किये थे उन्हीं विकास कार्यो को भाजपा अपना विकास कार्य दिखाकर जनता को भ्रमित कर रही है। देवरिया सीट पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को जनता जीताकर आने वाले भविष्य के राजनीति के रास्ता को तय करेगी। सभी वर्गो का हित व सुरक्षा समाजवादी पार्टी के साथ ही सुरक्षित है। जनपद के लोगो उपचुनाव में सपा को वोट देकर मजबूत करने की अपील करता हूँ। प्रेसवार्ता के दौरान सपा विधायक आशुतोष उर्फ बबलू, पूर्व विधायक गजाला लारी, जिलाध्यक्ष दिलीप यादव, विधान परिषद सदस्य रामसुन्दर दास निषाद थे।

Popular posts from this blog

'चिंटू जिया' पर लहालोट हुए पूर्वांचल के किसान

लाइनमैन की खुबसूरत बीबी को भगा ले गया जेई, शिकायत के बाद से ही आ रहे है धमकी भरे फोन

नलकूप के नाली पर पीडब्लूडी विभाग ने किया अतिक्रमण, सड़क निर्माण में धांधली की सूचना मिलते ही जांच करने पहुंचे सीडीओ, जमकर लगाई फटकार