भाजपा सरकार में सभी वर्ग त्रस्त, जनता का हो रहा शोषण: बाबू सिंह कुशवाहा




 भागीदारी संकल्प मोर्चा के उम्मीदवार को जिताये, डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में बहेगी विकास की गंगा

 बल्ले से छक्का मारकर अजय प्रताप सिंह उर्फ पिंटू सिंह को जिताकर भेजे विधानसभा

 भाजपा के कथनी और करनी में अंतर है, केवल फेंकू बनकर रह गए है भाजपा के नेता



देवरिया। शुक्रवार को भागीदारी संकल्प मोर्चा के संरक्षक व जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा शहर के रामलीला मैदान में अपने संगठन भागीदारी संकल्प मोर्चा के समर्थित उम्मीदवार अजय प्रताप सिंह उर्फ पिंटू सिंह के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया।

इस दौरान श्री कुशवाहा ने कहा कि इस समय देश की सबसे दुर्दिन स्थिती चल रही है, जो नोटबंदी, कृषि कानून विधेयक, कालाबाजारी कानून और नई शिक्षा नीति को लागू के होने से है। जिस सरकार ने किसान विरोधी कार्य किया हो वह किसानो की हितैशी नही हो सकती। यह बातें जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व संस्थापक बाबूसिंह कुशवाहा ने कहा कि इस चुनाव में आप लोग बल्ले से बैटिंग कर छक्का मारकर पिन्टू सिंह को विधानसभा पहुंचाए। अगर आप इनको चुनकर विधानसभा पहुंचाते हैं तो डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में विकास की गंगा बहेगी। अजय प्रताप सिंह की जीत ही विधायक रहे स्व. जनमेजय सिंह की सच्ची श्रद्धांजलि होगी। आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा। जो पार्टी अपने कार्यकर्ताओं और दिवंगत नेताओं के परिजनो की नही हो सकती वह वोटरों की क्या होगी। जिसका खामियाजा उसे इस चुनाव में भुगतना होगा। उन्होने कहा कि मै भाजपा की तरह फेंक नही रहा हुं। जो कहता हुं वह करता भी हुं।

 उन्होने कहा कि भाजपा की नीति और उसके नेता सिर्फ फेंकू बनकर रह गये है। इनकी जो भी नीतियां सिर्फ फाईलो तक ही सीमित है। वही हाल इस पार्टी के नेताओं का है, जो भाषण देते समय ये भी भूल जाते हैं कि वह क्या बोल रहे हैं। पार्टी का नाम भाजपा नही फेंकू दल होना चाहिए। श्री कुशवाहा ने कहा कि भाजपा शासन में सभी वर्ग परेशान है, भाजपा शासन में बेरोजगारी चरम पर पहुच गई है, अपराधी बेलगाम हो कर अपराध कर रहे है, इस शासन में केवल जुमलेबाजी हो रही है, जनता सब जान चुकी है, अब झूठ बोलने वालों को जनता सबक सिखाएगी। उन्होने कहाकि प्रदेश की सभी सात विधानसभाओं में हो रहे उपचुनाव में हमारी गठबंधन चुनाव लड़ रही है। जनता ने अगर मौका दिया तो यह जीत आगामी 2022 के आम चुनाव में भाजपा का सूपडा साफ कर दिया जाएगा। 


 

श्री कुशवाहा ने कहा कि गठबंधन में मौर्य समाज के अलावा राजभर समाज, निषाद समाज, चौहान समाज, प्रजापति समाज, यादव समाज, गोंड़ समाज के अन्य समाज के लोग भी हमारे हाथों को मजबूत कर रहे हैं। जनसभा को मुख्यरुप से भारतीय वंचित समाज पार्टी के राष्टीय  रामकरन कश्यप, भारतीय मानव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केवट रामधनी बिन्द, जनता क्रांति पार्टी के अनिल सिंह चौहान, राष्ट्र उदय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबुराम पाल, राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी पी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद प्रजापति, सुभासपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेन्द्र राजभर व पूर्व विधायक दिनानाथ कुशवाहा ने भी सम्बोधित किया।

Popular posts from this blog

'चिंटू जिया' पर लहालोट हुए पूर्वांचल के किसान

नलकूप के नाली पर पीडब्लूडी विभाग ने किया अतिक्रमण, सड़क निर्माण में धांधली की सूचना मिलते ही जांच करने पहुंचे सीडीओ, जमकर लगाई फटकार

चकिया में देवर ने भाभी के लाखों के गहने और नगदी उड़ाये, आईपीएल में सट्टे व गलत आदतों में किया खर्च, एएसपी ने किया खुलासा