मुख्तार गैंग का सदस्य धराया, भारी मात्रा में गांजा सहित हथियार बरामद



अजय सिंह उर्फ राजू

बाराचवर/गाजीपुर। बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के करीबियों पर लगातार पुलिस प्रशासन का शिकंजा कसता जा रहा है। प्रशासन माफिया के सक्रिय सदस्यों के संपति से लेकर असलहें तक की निरस्तरीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी है। करीमुद्दीनपुर थाना पुलिस ने शुक्रवार की रात लट्ठूडीह पुलिया से मुख्तार अंसारी गैंग के सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार कर लिया है। सदस्य के पास से असलहा सहित भारी मात्रा में गांजा बरामद किया। 

थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि करीब 10 बजे लट्ठूडीह पुलिया के पास एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आया। उसे रुकने का इशारा किया गया तो भागने लगा। उसक पुलिस द्वारा  पीछा करने पर जान मारने की नियत से फायरिंग किया। पुलिस ने अपने को सुरक्षित रखते हुए उसे धर-दबोचा। उसके पास से 315 बोर का तमंचा, उसकी नली में फंसा कारतूस और जेब से एक कारतूस तथा दो किलो गांजा बरामद किया। जांच-पड़ताल में पता चला कि वह मुख्तार अंसारी गैंग का सक्रिय सदस्य थाना क्षेत्र के महेंद गांव निवासी तुफैल खां है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक भूपेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल रामनरेश यादव, कां. अवधेश तिवारी, कां. नागेंद्र प्रसाद और कां. शिवविजय सिंह शामिल थे।






Popular posts from this blog

'चिंटू जिया' पर लहालोट हुए पूर्वांचल के किसान

लाइनमैन की खुबसूरत बीबी को भगा ले गया जेई, शिकायत के बाद से ही आ रहे है धमकी भरे फोन

नलकूप के नाली पर पीडब्लूडी विभाग ने किया अतिक्रमण, सड़क निर्माण में धांधली की सूचना मिलते ही जांच करने पहुंचे सीडीओ, जमकर लगाई फटकार