मच्छरदानी लगाकर सोये किशोर को सांप ने डंसा, मौत
अजय सिंह उर्फ राजू
सादात/गाजीपुर। थाना क्षेत्र के आतमपुर छपरा गांव निवासी आशीष यादव पुत्र जनक यादव (16) की रविवार को रात्रि में सोते समय सर्प दंश से मृत्यु हो गई। मृतक आशीष अपने बहन के घर कमालपुर गया था। रविवार की रात को खाना खाने के बाद छत पर मच्छरदानी लगा कर दो और लड़कों के साथ सोया था।
रात लगभग दस बजे सर्प उसके बाये पैर की अंगूठा के बगल की अंगुली मे काट लिया। इतने में वह उठकर बैठ गया और देखा कि उसे सर्प ने काट लिया है। इलाज के लिए परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। जहां इन्जेक्शन और दवा देने के बाद डाक्टरों ने हालत गम्भीर देख उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में जाते समय मौत हो गई।