भाजपा विधायक के विवादित बोल, माता-पिता अगर संस्कार दें तो ना हो दुष्कर्म जैसी घटनाएं
जनसंदेश न्यूज़
बलिया। अपने बड़बोलेपन को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले बैरिया विधानसभा के विधायक सुरेन्द्र सिंह ने एक बार फिर अपने बयान को लेकर घिर गये है। हाथरस कांड को लेकर बढ़ी राजनीतिक सरगर्मियों के बीच विधायक ने कहा कि हाथरस में दुष्कर्म नहीं हुआ था। इसकी पुष्टि लैब व पोस्टमार्टम से हो गई है। युवती के साथ मारपीट व उसकी हत्या हुई है। ऐसी घटना की निंदा होनी चाहिए।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि सरकार तलवार लेकर खड़ी रहे, तब भी दुष्कर्म की घटनाएं नहीं रुकेंगी। दुष्कर्म रुकेगा माता-पिता द्वारा अपने बेटे-बेटियों को संस्कार देने से। माता-पिता संस्कार दें, सरकार सुरक्षा दे। उन्होंने कहा कि दलित उत्पीड़न व महिला यौन उत्पीड़न का किसी पर भी फर्जी आरोप लगाकर उसका जीवन नर्क किया जा सकता है। लेकिन समाज की समरसता के लिए यह कतई उचित नहीं है।