आजम खान पर 85 मुकदमें सपा के लोगों की देन : सोहेल अंसारी




देवरिया। आज प्रदेश में बेरोजगारी,महंगाई और अपराध के खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकार से कोई पार्टी लड़ रही वो कांग्रेस है। भाजपा सरकार में सबसे ज्यादे अपराध हो रहा है। जहाँ देखो वहां हत्या,बलात्कार हो रहा है। बेटियां इस सरकार में सुरक्षित नही है। बेरोजगारी अपने चरम पर है। इसके खिलाफ कोई नही बोल रहा है, हमारी प्रियंका गांधी जी है जो इस गैर जिम्मेदार सरकार के खिलाफ लड़ रही है। चाहे हाथरस की घटना हो या उन्नाव की,न्याय के लिए कांग्रेस पार्टी लड़ रही है। उक्त बातें उपचुनाव सदर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार मुकुंद भाष्कर मणि के प्रचार में कानपुर कैंट से विधायक सोहेल अंसारी ने पत्रकारों से बातचीत में कही।
     उन्होंने कहाँ कि प्रदेश में हत्या,बलात्कार अपने चरम सीमा पर है। आज छोटी छोटी पार्टियां सरकार की एजेंट बनकर कार्य कर रही है। अगर ये पार्टिया भाजपा की एजेंट बनकर कार्य नही कर रही होती तो प्रदेश का ये हाल नही होता। सत्ता पक्ष के लोग अपराध कर रहे है और इनका संरक्षक मंत्री,विधायक बने हुए है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने उपचुनाव में पूरे प्रदेश के मंत्रियों को लगा रखा है,लेकिन जनता मन बना चुकी है कि किसे जिताना है। जनता कांग्रेस प्रत्याशी के साथ खड़ी होकर जिताने का कार्य करेगी।
    सपा द्वारा आजम खान को स्टार प्रचारक बनाये जाने पत्रकारों के सवाल पर कहा कि सपा ने आजम खान को स्टार प्रचारक कैसे बना दिया। 85 मुकदमें उनके ऊपर है और आज जेल में है। क्या समाजवादी पार्टी छुड़ा के लाएगी आजम खान को? सपा के लोगो की देन है कि आजम खान पर 85 मुकदमे है,आज उनकी जरूरत पड़ी तो उनको याद कर रहे है। उन्होंने कहा कहा कि कांग्रेस सदर सीट से जीतती है तो,जनता के हित विकास कार्य किया जाएगा।

Popular posts from this blog

'चिंटू जिया' पर लहालोट हुए पूर्वांचल के किसान

लाइनमैन की खुबसूरत बीबी को भगा ले गया जेई, शिकायत के बाद से ही आ रहे है धमकी भरे फोन

नलकूप के नाली पर पीडब्लूडी विभाग ने किया अतिक्रमण, सड़क निर्माण में धांधली की सूचना मिलते ही जांच करने पहुंचे सीडीओ, जमकर लगाई फटकार