सावधान! इन 21 गेमिंग ऐप्स को लेकर जारी हुई चेतावनी, डाउनलोड किया है तो तुरंत करें डिलीट
जनसंदेश न्यूज़
नई दिल्ली। अगर आप गेमिंग ऐप्स का शौक रखते है तो सतर्क हो जाये। साइबर सिक्योरिटी फर्म एवास्ट ने प्ले स्टोर पर मौजूद 21 गेमिंग ऐप्स को लेकर चेतावनी जारी की है और कहा कि यह आपकी सुरक्षा के लिए खतरा हो सकते है।
साइबर सिक्योरिटी कंपनी के मुताबिक ये 21 ऐप्स हिडेन ऐड्स फैमिली ट्रोजन का हिस्सा हैं। कंपनी का कहना है कि मौजूदा समय में गूगल अभी भी एडवेयर गेमिंग ऐप्स की रिपोर्ट की जांच कर रहा है। सेंसर टावर के दिए गए डेटा में कहा गया है कि ये 21 ऐप को ऐप स्टोर से कुल 80 लाख बार डाउनलोड किया गया है।
एवास्ट ने दावा किया है कि इनमें से कई एडवेयर गेमिंग ऐप्स का प्रमोशनल कंटेंट यू ट्यूब और बाकी सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर देखी गई थी। गूगल प्ले स्टोर से इन्हें डाउनलोड करने के बाद ये उन चीजों को नहीं दिखाती हैं, जिसे ये प्रमोट कर रही होती हैं, लेकिन ऐसा जरूर होता है कि ये यूजर्स के फोन को फालतू के विज्ञापन से भर देती हैं।
हालांकि इन ऐप्स पर डाटा चोरी का आरोप नहीं लगा है। लेकिन इस तरह के ऐडवेयर में बाकी मैलवेयर से कम खतरनाक मैलिशियस कोड के साथ आते है।
ये हैं वों गेमिंग ऐप्स
1. Shoot Them
2.Rotate Shape
3. Iron it
4. Helicopter Attack - NEW
5. Flying Skateboard
6. Plant Monster
7. Money Destroyer
8. Assassin Legend - 2020 NEW
9. Rolling Scroll
10. Shooting Run
11. Helicopter Shoot
12. Find Hidden
13. Find 5 Differences - 2020 NEW
14. Crush Car
15. Jump Jump
16. Find the Differences - Puzzle Game
17. Sway Man
18. Desert Against
19. Rugby Pass
20. Cream Trip - NEW
21. Props Rescue