सर्वेश्वरी समूह ने मनाया 60वां स्थापना दिवस, अनुयायियों ने 19 सूत्रीय संकल्प दोहराया


जनसंदेश न्यूज़
वाराणसी। रविन्द्रपुरी कालोनी स्थित अघोर शोध एवं सेवा संस्थान, बाबा कीनाराम स्थल स्थित पर सर्वेश्वरी समूह का 60वां स्थापना दिवस अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम जी के सानिध्य में समाजिक दूरी का पालन करते हुए मनाया गया। इसी क्रम सर्वेश्वरी समूह का वरिष्ठ संस्थापक सदस्य उपाध्यक्ष श्याम नारायण पाण्डेय द्वारा विधिविधान से कलश स्थापित कर एवं सर्वेश्वरी ध्वज के आरोहण के साथ किया गया। 


21 सितंबर 1961 को हुई थी स्थापना
समय और काल की आवश्यकता के अनुसार परम पूज्य अघोरेश्वर ने 21 सितम्बर 1961 को श्री सर्वेश्वरी समूह की स्थापना की। इसका उद्देश्य था मानवता और कल्याण की गतिविधियों को समाज में विस्तृत कर एक उदाहरण प्रस्तुत करना। श्री सर्वेश्वरी समूह एक सामाजिक और आध्यात्मिक संस्था है जो लोगों के आध्यात्मिक मुक्ति, विकास, प्रगति और उनके कल्याण के लिए समर्पित है। समूह निर्धन लोगों के सामाजिक उत्थान और उन्हें आध्यात्मिक विकास की ओर ले जाने वाली संस्था है। समूह के द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों का एक महत्वपूर्ण पक्ष यह है कि अब भी समूह भारत के पिछड़े हुये निर्धन लोगों के जीवन को संवारता है, उनके लिए कार्य करता है।



एक मानवता-एक भगवान में विश्वास करता है सर्वेश्वरी समूह
सर्वेश्वरी समूह का 60वें स्थापना दिवस अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम जी ने बताया कि सर्वेश्वरी समूह एक मानवता और एक भगवान में विश्वास रखता है। एक ही माता की संतान होने के कारण हम सभी को बिना किसी संघर्ष के शांति, समृद्धि, एकरूपता और प्रसन्नता के लिए सामूहिक रूप से आगे बढ़ना चाहिए।
इस मौके पर अघोर सेवा आश्रम के सदस्यों एवं अनुयायिओं ने अपने-अपने घरों पर सर्वेश्वरी ध्वज फहरा कर उक्त 19 सूत्रीय संकल्प को दोहराया।


Popular posts from this blog

'चिंटू जिया' पर लहालोट हुए पूर्वांचल के किसान

लाइनमैन की खुबसूरत बीबी को भगा ले गया जेई, शिकायत के बाद से ही आ रहे है धमकी भरे फोन

नलकूप के नाली पर पीडब्लूडी विभाग ने किया अतिक्रमण, सड़क निर्माण में धांधली की सूचना मिलते ही जांच करने पहुंचे सीडीओ, जमकर लगाई फटकार