नहाते समय में फिसलकर कुएं में गिरा मासूम, हुई मौत, परिजनों में कोहराम
जनसंदेश न्यूज़
मड़िहान/मीरजापुर। मड़िहान थाना क्षेत्र के पटेहरा कला गांव में कुएं में गिरने से नौ वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विमल पुत्र कमलेश उम्र 9 वर्ष घर के बगल कुएं पर नहाने गया था। जहां नहाते समय पैर फिसल जाने से कुएं में चला गया। उस दौरान कुएं पर नहा रही महिला का ध्यान गिरते समय बालक पर पहुँचा और भागकर घर पहुँचकर घटना की जानकारी अन्य लोगों को दी।
जानकारी मिलते ही परिजनों के साथ ग्रामीण पहुंचकर कुएं में रस्सी के सहारे कूदकर खोजबीन करने लगे। आधे घण्टे मशक्कत करने के बाद बालक को कुएं से बाहर निकालकर उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पटेहरा ले गये। जहां देखते ही डॉक्टरों ने बालक को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।