मौसी के साथ सो रही थी युवती, रात के अंधेरे में अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म
जनसंदेश न्यूज़
सरकी/जौनपुर। क्षेत्र के सरकी चौकी के अंतर्गत एक गांव में युवती की आबरू दो मनबढ़ युवकों ने लूट ली। युवती की मौसी ने बताया कि हम लोग सो रहे थे। रात में करीबन 12रू00 बजे दो युवक अपना मुंह बांध लड़की को उठा ले गए और उसके साथ मुंह काला किया। लड़की ने दोनों युवकों को पहचान लिया। पहला युवक तुलसी उर्फ अनिल यादव और दूसरा युवक राजन यादव पुत्र कैलाश यादव इन दोनों युवकों के खिलाफ थाने में उसकी मौसी गीता भारती ने तहरीर दी। युवती अपने ननिहाल मौसी के साथ रहती थी। तहरीर के अनुसार दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।