मंडल प्रवास कार्यक्रम के तहत महोबा व कुलपहाड़ मंडल की बैठक संपन्न


भारतीय जनता पार्टी प्रदेश योजना के अंतर्गत मंडल प्रवास कार्यक्रम के तहत आज महोबा व कुलपहाड़ मंडल की बैठक संपन्न हुई कुलपहाड़ मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह की अध्यक्षता एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री अशोक जाटव  के मुख्य आतिथ्य एवम् जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह सेंगर के विशिष्ट आतिथ्य में नगर के जनतंत्र इंटर कॉलेज कुलपहाड़ में संपन्न हुई।


कुलपहाड़ मंडल कि मंडल पदाधिकारियों सेक्टर संयोजको एवं सेक्टर प्रभारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री अशोक जाटव ने आगामी कार्य योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी साथ ही संगठन की कार्यशैली व संगठन के अनुशासन के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया। प्रत्येक सेक्टर संयोजक और सेक्टर प्रभारी को बूथ में कैसे कार्य करना है  कैसे बूथ मजबूत होगा तथा आगामी एमएलसी स्नातक निर्वाचन में कैसे विजय प्राप्त की जा सकती है आदि विषयों पर उपस्थित कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। वही महोबा मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष कौशल शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई


भारतीय जनता पार्टी के महोबा जिला अध्यक्ष जितेन्द सिंह सेंगर ने प्रदेश मंत्री द्वारा बताए गए कार्यों को समस्त मंडल के कार्यकर्ताओं से पालन करने के साथ बूथ स्तर पर बूथ समितियों की बैठक सेक्टर की बैठक आदि समय से कर लिए जाने के निर्देश दिए।


 


Popular posts from this blog

'चिंटू जिया' पर लहालोट हुए पूर्वांचल के किसान

नलकूप के नाली पर पीडब्लूडी विभाग ने किया अतिक्रमण, सड़क निर्माण में धांधली की सूचना मिलते ही जांच करने पहुंचे सीडीओ, जमकर लगाई फटकार

चकिया में देवर ने भाभी के लाखों के गहने और नगदी उड़ाये, आईपीएल में सट्टे व गलत आदतों में किया खर्च, एएसपी ने किया खुलासा