मामूली बात से नाराज हुए हैवान पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, खुद को फांसी लगाने के लिए दरवाजे में किया बंद, फिर....
ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़ कर बचाई पति की जा
पति बना हैवान पत्नी को कुल्हाडी से काट उतारा मौत के घाट
जनसंदेश न्यूज़
शाहगंज/जौनपुर। कोतवाली क्षेत्र के मजडीहा गांव में एक पति ने अपनी पत्नी की मामूली बात पर कुल्हाडी से मार कर हत्या कर दिया। हत्या के बाद खुद आत्महत्या करने हेतु फांसी लगाने के लिए खुद को कमरे में बंद कर लिया। ग्रामीणों ने सनकी पति को दरवाजा तोड़ कर बचाया। फिलहाल पुलिस ने पति को आला कत्ल कुल्हाडी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल शव को पुलिस ने कब्जे में ले पोस्टमार्टम भेज दिया।
वहीं घटना ने दो मासूमों से माता की ममता खत्म कर दिया वहीं पिता जेल पहुंच गया। जानकारी के अनुसार मजडीहा गांव निवासी 32 वर्षीय साजिद का पत्नी 28 वर्षीय फरीदा को मामूली बात पर गुरुवार देर रात कुल्हाडी से मार कर हत्या कर दिया। हत्या के बाद बगल के कमरे में खुद को बंद कर फांसी लगाने की तैयारी कर रहा था। शोर सुन कर पहुचें ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़ साजिद पर काबू पाया। उसे रस्सी से बाध दिया गया। बताते साजिद देर रात लौटा तो पत्नी से भोजन मांगा। पत्नी अपनी बेटी 5 वर्षीय सिफा व 2 वर्षीय बेटे ओबैद को सुला रही थी। जिसके चलते भोजन खुद ले लेने को कहा।
इसी मामूली बात पर आग बबूला साजिद ने घर में रखे कुल्हाडी से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज थाना क्षेत्र के भादो गांव निवासी दाऊद की पुत्री फरीदा का विवाह छह वर्ष पूर्व उक्त गांव निवासी फौजदार के पुत्र साजिद से हुआ। इस बीच दोनों के दो बच्चे भी हुये। मायके पक्ष ने हत्या के बाद तहरीर दे आरोप लगाया है कि साजिद शादी के बाद से ही दहेज हेतु प्रताड़ित करता रहा। जिसके चलते फरीदा ज्यादातर मायके ही रहती रही। अभी महिने भर पूर्व वह ससुराल आयी थी। फिलहाल हत्या से दो बच्चे अनाथ हो गये।