जेल से छूूटने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से मिलने पहुंचे डॉ. कफील
जनसंदेश न्यूज़
नई दिल्ली। जेल से छूटने के बाद डॉक्टर कफील खान ने सोमवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात की। डॉक्टर कफील खान की जेल से रिहाई के बाद कांग्रेस महासचिव ने कफील खान और उनके परिजनों से फोन पर बातचीत कर उनका हालचाल लिया था और हर संभव मदद का वादा किया था।
वें अपनी परिवार के साथ कांग्रेस महासचिव से मिलने गये थे। उनके साथ उनकी पत्नी और बच्चे भी थे। दिल्ली में हुई इस मुलाकात के वक्त यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और अल्पसंख्यक कांग्रेस के चेयरमैन शाहनवाज आलम मौजूद थे।
आपको बता दें कि यूपी में कांग्रेस पार्टी ने डॉक्टर कफील की रिहाई के लिए एक बड़ा अभियान चलाया था। पूरे सूबे में हस्ताक्षर अभियान, विरोध प्रदर्शन और पत्र लिखकर कांग्रेसियों ने डॉक्टर कफील खान की रिहाई के लिए आवाज बुलंद की थी।