एयरफोर्स के जवान की मौत, गांव पहुंचा शव, परिजनों में कोहराम
जनसंदेश न्यूज़
गाजीपुर। करंडा के सलारपुर गोशंदेपुर निवासी सैन्यकर्मी अम्बाला एयरबेस पर तैनात अनिल कुमार पटेल (28)पुत्र अमरनाथ पटेल की मृत्यु हो गयी। अनिल लगभग आठ साल पहले एयरफोर्स में भर्ती हुए थे। ड्यूटी के दौरान बीमारी की वजह से अनिल पटेल की मृत्यु हो गयी। अनिल के परिजनों को आज सुबह इसकी जानकारी हुई है।
अनिल का पार्थिव शरीर अम्बाला से सड़क मार्ग द्वारा शनिवार की शाम को पैतृक गांव सलारपुर लाया गया। मृतक दो भाइयों में सबसे बड़ा था। इनका विवाह अभी डेढ़ साल पहले मार्च के महीने में हुआ था। आसपास के लोगों ने कहा कि पत्नी दिव्या की तो दुनिया ही उजड़ गयी। शव का अंतिम दर्शन करने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।