बनारस में डीएम से मिलने जा रहे सपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, पथराव के बाद 60 से अधिक सपा कार्यकर्ता हुए गिरफ्तार


जनसंदेश न्यूज़
वाराणसी। बेरोजगारी व अन्य मुद्दों को लेकर जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा से मिलने जा रहे सपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। जवाब में सपा कार्यकर्ताओं ने भी पथराव कर दिया। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गया। जिसके बाद पुलिस ने 60 से अधिक सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार पुलिस लाइन भेज दिया। सपा कार्यकर्ताओं ने लाठीचार्ज की आलोचना की है। 


सोमवार को सैकड़ों सपाई बेरोजगारी के मुद्दों को लेकर जिलाधिकारी से मिलने के लिए जिला मुख्यालय पहुंचे। मुख्यालय के बाहर ही तैनात पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोक दिया। जिसके बाद सपा के युवा कार्यकर्ता बिफर पड़े। कार्यकर्ताओं ने जमकर नारी बारी शुरू कर दी। हाथों में बेरोजगारी के होर्डिंग लिये सपा कार्यकर्ता योगी सरकार मुर्दाबाद, अखिलेश यादव जिंदाबाद, बेरोजगारों को काम दो, जैसे नारे लगाने लगे। 



अर्दली बाजार स्थित पार्टी कार्यालय से जुलूस की शक्ल में निकले सपा के यूर्थ इकाई लोहिया वाहिनी, युवजनसभा, छात्र सभा, यूथ ब्रिगेड के युवा कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पर जमकर प्रदर्शन करने लगे। काफी देर तक चली धक्कामुक्की के बाद जब सपा कार्यकर्ता नहीं माने तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। जिसके बाद आक्रोशित सपा कार्यकर्ताओं ने भी पथराव कर दिया।  
पुलिस ने इस दौरान 60 से ज्यादा समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। सभी को पुलिस लाइन भेज दिया गया। सपा के जिलाध्यक्ष विष्णु शर्मा ने कहा कि डीएम से मिलकर अपनी बात कहने जा रहे कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज शर्मनाक है। हमारे कई कार्यकर्ता घायल हो गए हैं। इसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा।


 


Popular posts from this blog

'चिंटू जिया' पर लहालोट हुए पूर्वांचल के किसान

चकिया प्रीमियर लीग के फाइनल में केजीएन क्लब ने धनावल को दी शिकस्त, यह रहे मैच के हीरो

काशी विद्यापीठ में शोध के लिए निकलेगा आवेदन, अब साल में दो बार होगी पीएचडी की प्रवेश परीक्षा