बच्चों के विवाद में जमकर चले ईट-पत्थर, दोनों तरफ से फायरिंग, युवक को लगी गोली, 12 घायल, भारी फोर्स तैनात



जनसंदेश न्यूज़
चील्ह/मीरजापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के कस्बा में शनिवार की शाम बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में ईंट पत्थर के साथ ही दोनों तरफ से लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग हुई। जिसमेंएक युवक के हाथ में गोली लगने से वह घायल हो गया। वहीं पथराव में दोनों पक्षों से बारह लोग जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को चील्ह पीएचसी और गोली से घायल युवक को मण्डलीय अस्पताल में भर्ती कराया। विवाद के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गयी है। दोनों पक्षों ने चील्ह थाने में तहरीर दे दी है। 


चील्ह कस्बा निवासी लल्लू यादव व अजीत यादव के घर के लड़के अपने चार पहिया वाहन से निकले थे। दोनों वाहनों की टक्कर हो गयी। टक्कर बाद दोनों पक्षों में विवाद शुरु हो गया। इतने में एक पक्ष दूसरे पक्ष के घर पहुंच कर विवाद कर लिए। दोनों पक्ष मारपीट पर उतारु हो गए। दोनों पक्षों में जमकर ईंट पत्थर चलने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने फायरिंग शुरु कर दी। फायरिंग में एक पक्ष के अजीत यादव के हाथ गोली लग गयी। इससे वह जख्मी हो गया। ईट पत्थर चलने से दोनों पक्षों से बारह लोग जख्मी हो गए। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। 



घायलों में एक पक्ष से राजन, लक्कड़, लायक, मनेंद्र यादव, अनिल यादव व दूसरे पक्ष से लल्लू यादव, अमर, पूजा, भूलना व पार्थ यादव जख्मी हैं। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गयी है। हवाई फायरिंग से गांव में तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात कर दी गयी है। देर शाम अपर पुलिस अधीक्षक शहर संजय वर्मा भी मौके पर पहुंच गए। उन्होने बताया कि एक युवक को गोली लगी है। मामले की पड़ताल की जा रही है। मामले को लेकर घटनास्थल पर हड़कंप मचा रहा। 


Popular posts from this blog

'चिंटू जिया' पर लहालोट हुए पूर्वांचल के किसान

लाइनमैन की खुबसूरत बीबी को भगा ले गया जेई, शिकायत के बाद से ही आ रहे है धमकी भरे फोन

नलकूप के नाली पर पीडब्लूडी विभाग ने किया अतिक्रमण, सड़क निर्माण में धांधली की सूचना मिलते ही जांच करने पहुंचे सीडीओ, जमकर लगाई फटकार