अनुराग कश्यप पर पायल घोष ने लगाया यौन शोषण का आरोप


 


मुंबई। इस समय बॉलीवुड गंभीर संकटों के दौर से गुजर रहा है और ऐसे में एक मशहूर फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर लगा संगीन इल्जाम इस स्थिति को और खराब कर रहा है। दरअसल अभिनेत्री पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है। इसके लिए उन्होंने एक ट्वीट किया और इसके जरिए पीएम मोदी से भी मदद मांगी। हालांकि ये मामला कुछ साल पुराना बताया गया है और पायल घोष अब सामने आई हैं जिस पर कई लोग सवाल भी उठा रहे हैं। इन आरोप को लगाने वाली अभिनेत्री पायल घोष ने समाचार चैनलों से बातचीत में कहा कि ये वाक्या साल 2014-15 के बाद का है जब अनुराग कश्यप ैबॉम्बे वैलवेट' की शूटिंग कर रहे थे। उस समय पायल घोष अनुराग कश्यप से मिलने उनके आॅफिस गई थीं और पहली बार वो अपने मैनेजर के साथ गई थीं।


दूसरी बार वो अकेले उनके घर गईं। पायल घोष कहती हैं कि दूसरी बार जब वो उनके घर गईं तब अनुराग कश्यप ने खुद उनके लिए खाना बनाया और परोसा, इतना ही नहीं उनकी प्लेट तक उठाकर रखी। अनुराग कश्यप उस समय उनके फेसबुक पर भी थे। पायल ने कहा कि इसके बाद एक दिन वो फिर अनुराग कश्यप के घर गईं तो उस दिन अनुराग ने उनके साथ दुर्वय्व्हार किया और बेहद बुरा बर्ताव किया. पायल के मुताबिक अनुराग कश्यप ने उनके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की. पायल ने कहा कि उस समय उन्हें बेहद बुरा लगा और वो वहां से चली गईं। उन्होंने कहा कि तभी उन्होंने तय कर लिया था कि वो अनुराग से कभी नहीं मिलेंगी। हालांकि उसके बाद भी उनकी अनुराग कश्यप से एक-दो बार बातचीत हुई लेकिन अनुराग के बुलाने पर भी वो उनसे नहीं मिलने गईं। पायल ने कहा है कि अनुराग कश्यप ने उन्हें तब बधाई देने के लिए फोन किया था जब वो फिल्मफेयर मैग्जीन के लिए कवर फोटो पर आई थीं। इसके बाद भी एक-दो बार बातचीत हुई होगी लेकिन कभी भी वो उनसे मिलने नहीं गईं। 


Popular posts from this blog

'चिंटू जिया' पर लहालोट हुए पूर्वांचल के किसान

लाइनमैन की खुबसूरत बीबी को भगा ले गया जेई, शिकायत के बाद से ही आ रहे है धमकी भरे फोन

नलकूप के नाली पर पीडब्लूडी विभाग ने किया अतिक्रमण, सड़क निर्माण में धांधली की सूचना मिलते ही जांच करने पहुंचे सीडीओ, जमकर लगाई फटकार