आइएनएस विराट ने शुरू की अपनी अंतिम यात्रा, करीब 30 साल तक रहा भारतीय नौसेना की शान


 


मुंबई। भारतीय नौसेना से रिटायर विमानवाहक पोत आइएनएस विराट मुंबई से अपनी आखिरी यात्रा पर रवाना हो चुका है। इसे गुजरात के भावनगर स्थित अलंग ले जाया जा रहा है, जहां दुनिया के सबसे बड़े शिप ब्रेकिंग यार्ड में तोड़ दिया जाएगा।  करीब 30 साल भारतीय नौसेना की शान रहे आइएनएस विराट को छह मार्च, 2017 को भारतीय नेवी की सेवा से मुक्त कर दिया गया था। ये जहाज भारत से पहले ब्रिटेन की रॉयल नेवी में एचएमएस हर्मिस के रूप में 25 साल तक अपनी सेवाएं दे चुका था। इसके बाद 1987 में कठर विराट को इंडियन नेवी में शामिल किया गया।


करीब 226 मीटर लंबे और 49 मीटर चौड़े आईएनएस विराट ने भारतीय नौसेना में शामिल होने के बाद जुलाई 1989 में आॅपरेशन जूपिटर में श्रीलंका में शांति स्थापना के आॅपरेशन में हिस्सा लिया। साल 2001 में भारतीय संसद पर हमले के बाद आॅपरेशन पराक्रम में भी विराट की भूमिका थी। समुद्र के इस महायोद्धा ने दुनिया के 27 चक्कर लगाए. जिसमें इसने 1 करोड़ 94 हजार 215 किलोमीटर का सफर किया। 


Popular posts from this blog

'चिंटू जिया' पर लहालोट हुए पूर्वांचल के किसान

लाइनमैन की खुबसूरत बीबी को भगा ले गया जेई, शिकायत के बाद से ही आ रहे है धमकी भरे फोन

चकिया प्रीमियर लीग के फाइनल में केजीएन क्लब ने धनावल को दी शिकस्त, यह रहे मैच के हीरो