जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल बनाये गये मनोज सिन्हा, राष्ट्रपति ने मुर्मू का इस्तीफा किया मंजूर


जनसंदेश न्यूज़
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल गिरीश चन्द्र मुर्मू के इस्तीफे के बाद पूर्व केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा को जम्मू कश्मीर का नया उपराज्यपाल बनाया गया है। समाचार एजेंसी के मुताबिक, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू का इस्तीफा मंजूर कर लिया है, जिसके बाद मनोज सिन्हा को जम्मू कश्मीर का नया उपराज्यपाल बनाया गया है।
बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पुनर्गठन होने के बाद बीते साल 31 अक्टूबर को मुर्मू ने उपराज्यपाल का पद संभाला था। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने गुरूवार को केंद्र शासित राज्य के उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू के इस्तीफे को स्वीकार करने के बाद मनोज सिन्हा को इस पद पर नियुक्त किया है। राष्ट्रपति के प्रेस सचिव अजय कुमार सिंह द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, मनोज सिन्हा की नियुक्ति उनके कार्यालय के कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से लागू होगी। 


Popular posts from this blog

'चिंटू जिया' पर लहालोट हुए पूर्वांचल के किसान

लाइनमैन की खुबसूरत बीबी को भगा ले गया जेई, शिकायत के बाद से ही आ रहे है धमकी भरे फोन

नलकूप के नाली पर पीडब्लूडी विभाग ने किया अतिक्रमण, सड़क निर्माण में धांधली की सूचना मिलते ही जांच करने पहुंचे सीडीओ, जमकर लगाई फटकार