सरकार ने पांच लाख की इनामी राशि, 2-3 दिन यहां छिपा था विकास दुबे, पर्सनल बॉडीगार्ड ढेर


जनसंदेश न्यूज़ 
नई दिल्ली। यूपी के मोस्ट वांटेड अपराधी पर सरकार ने इनाम राशि बढ़ा कर पांच लाख कर दिया है। इसी बीच ग्रेटर नोएडा में विकास दुबे के आत्मसमर्पण किये जाने की खबर से पुलिस चौकस हो गई है। पुलिस कोर्ट में आने वाले सभी लोगों का मॉस्क हटाकर सघनता से चेक कर रही है। वहीं कोर्ट परिसर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। उधर यूपी के हमीरपुर में पुलिस ने विकास दुबे के पर्सनल बॉडीगार्ड अमर दुबे ढेर कर दिया है। वहीं चौबेपुर से एक अपराधी को गिरफ्तार किया। हरियाणा पुलिस ने भी उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है।
कानपुर के बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की सामूहिक हत्याकांड के बाद से ही फरार चल रहा दुर्दान्त अपराधी विकास दुबे घटना के पांच दिनों बात तक पुलिस की पकड़ से बाहर है। यूपी सहित कई राज्यों की पुलिस उसके गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है, लेकिन अभी तक सफलता हाथ नहीं लगी है।  
दूसरी तरफ विकास दुबे के सरेंडर की खबर पर ग्रेटर नोएडा में अलर्ट है। सूरजपुर जिला कोर्ट में बड़ी संख्या में पुलिस तैनात है। कोर्ट में आने-जाने वालों का मॉस्क हटाकर जांच किया जा रहा है। वहीं खबर के मुताबिक गैंगस्टर विकास दुबे फरीदाबाद में ओय होटल के अलावा, सेक्टर 87 में नहर पार की न्यू इंदिरा कॉलोनी में अपने रिश्तेदार के यहां 2-3 दिन रुका था। फरीदाबाद की स्पेशल क्राइम टीम में अब तक 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें विकास दुबे के 2 साथियों प्रभात और अंकुर को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया है। 
पुलिस ने प्रभात के पास से 4 हथियार बरामद किये है, जिसमें 2 सरकारी पिस्टल यूपी पुलिस की हैं। वहीं चौबेपुर पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश श्यामू बाजपेयी को भी गिरफ्तार किया है, जो विकास दुबे का साथी है। 


 


Popular posts from this blog

'चिंटू जिया' पर लहालोट हुए पूर्वांचल के किसान

लाइनमैन की खुबसूरत बीबी को भगा ले गया जेई, शिकायत के बाद से ही आ रहे है धमकी भरे फोन

नलकूप के नाली पर पीडब्लूडी विभाग ने किया अतिक्रमण, सड़क निर्माण में धांधली की सूचना मिलते ही जांच करने पहुंचे सीडीओ, जमकर लगाई फटकार