प्रेमी को ढूंढने दिल्ली से यूपी के इस जनपद बेटी के साथ पहुंची महिला, दो सालों से.....
शादी का झांसा देकर दो सालों से कर रहा था दुष्कर्म
जनसंदेश न्यूज़
लखनऊ। पति की मौत के बाद रिश्तेदारी में रह रहे युवक से मेलजोल बढ़ा। जिसके बाद उसने शादी का झांसा देकर अपने पहले संबंध बनाये फिर महिला के गहने और पैसे लेकर फरार हो गया। अब महिला उसको ढुंढ़ते-ढुंढ़ते दिल्ली से गोरखपुर पहुंच गई। शाहपुर के झरना टोला पुलिस चौकी पर पहुंची महिला ने प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म और पिता-भाइयों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
दरअसल शुक्रवार को एक महिला अपनी दस वर्षीय बेटी के साथ दिल्ली से गोरखपुर पहुंची। जहां शाहपुर के झरना टोला पुलिस चौकी पर प्रेमी और उसके पिता-भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
बेलीपार इलाके की एक महिला का आरोप है कि सन् 2008 में उसकी शादी पुणे निवासी एक व्यक्ति से हुई थी। जिससे उसकी एक बेटी है। 2015 में उसके पित की मौत हो गई। जिसके बाद ससुराल पक्ष के रिश्तेदारी के युवक ने उससे मेलजोल बढ़ाया और शादी करने की बात कहकर वह उसे शाहपुर इलाके में अपने एक रिश्तेदार के यहां लाया।
आरोप है कि उक्त युवक ने वहां उसके साथ संबंध बनाया। बाद में प्रेमी झंगहा स्थित अपने गांव गया। वहां भी उसने संबंध बनाया। जिसके बाद प्रेमी ने उसे एक साल तक मुंबई रखा और वहां से फिर वें सभी दिल्ली आ गये।
आरोप के मुताबिक प्रेमी ने उसके गहने भी बेच दिए। पति की मौत के बाद मिले इंश्योरेंस के तीन लाख रुपये भी ले लिए और दिल्ली में उसे अकेला छोड़कर बीते 27 जून को भाग गया। मकान मालिक ने उसे घर से निकाल दिया। महिला ने बताया कि वह बेलीपार स्थित अपने मायके में भाई के साथ रह रही है। इस संबंध में झरना टोला चौकी इंचार्ज अशोक यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।