नदी में नहाने गये पूर्व प्रधान के पुत्र की डूबने से मौत, मचा कोहराम



जनसंदेश न्यूज़
देवकली/गाजीपुर। सैदपुर थाना क्षेत्र के आगापुर निवासी एक युवक गांगी नदी में डूब जाने से मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखारो के माध्यम से शव को खोजने में जुटी रही।
आगापुर निवासी मो अख्तर उम्र 28 वर्ष महमूदपुर हथिनी पुल के पास गुरूवार को  दोपहर करीब 12 बजे के लगभग गांगी नदी मे  स्नान करने गया।  जहां गहरे पानी में चले जाने से उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उक्त स्थल पर नदी में गहरा गढ्ढा है। जिसमे हमेशा अथाह जल सदैव भरा रहता है। दो बजे तक लाश का पता नही चला। वहीं इस घटना के बाद पुलिस शव को खोजने में जुटी हुई है। मृतक आगापुर के पूर्व ग्राम प्रधान जकीउल्लाह खां का पुत्र है। 
पूर्व ग्राम प्रधान के तीन पुत्र है। बड़ा पुत्र विदेश कमाता है। मृतक अख्तर घर पर लोहे कि चारपाई तैयार कर दुकानो पर सप्लाई करके परिवार की जीविका चलाता था। जिसकी शादी अभी नही हुआ था। दोपहर मे स्नान करने के लिए पुल के पास नदी में  प्रवेश किया इसी बीच नदी मे ज्यादा पानी होने से डूब गया। पास मे अन्य युवक स्नान कर रहे थे शोर मचाने लगे। कुछ लोगो ने शव खोजने का प्रयास किया।  परन्तु पानी के बहाव के चलते नही मिला। इधर घटना की जानकारी होने पर परिजनों में चीख पुकार मच गई।


Popular posts from this blog

'चिंटू जिया' पर लहालोट हुए पूर्वांचल के किसान

लाइनमैन की खुबसूरत बीबी को भगा ले गया जेई, शिकायत के बाद से ही आ रहे है धमकी भरे फोन

नलकूप के नाली पर पीडब्लूडी विभाग ने किया अतिक्रमण, सड़क निर्माण में धांधली की सूचना मिलते ही जांच करने पहुंचे सीडीओ, जमकर लगाई फटकार